लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुरः नानी के घर जा रही 13 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

By एस पी सिन्हा | Updated: April 13, 2021 19:51 IST

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में नाबालिग लड़की के साथ शख्स ने बलात्कार किया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Open in App
ठळक मुद्देमामला उजागर होने के बाद पीड़िता के आवेदन पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. आरोपी की धमकी के डर से नाबालिग थाना नहीं जा पा रही थी.प्राथमिकी में पॉक्सो एक्ट की धारा लगायी गई है. 

पटनाः बिहार में हत्या, लूट और बलात्कार जैसी घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रही है.

 

सूबे के मुजफ्फरपुर जिले में नानी के घर जा रही 13 साल की नाबालिग लड़की को आम के बगीचे में दबोचकर एक युवक के द्वरा दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिये जाने का मामला सामने आया है. आरोपी की धमकी के डर से नाबालिग थाना नहीं जा पा रही थी. लेकिन मामला उजागर होने के बाद पीड़िता के आवेदन पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

इसमें तेहवारा गांव के मो. आदिल को आरोपित किया है. प्राथमिकी में पॉक्सो एक्ट की धारा लगायी गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता आठ अप्रैल अपनी नानी के घर जाने के लिए घर से निकली थी. वह अभी बीच रास्ते में ही थी कि तेहवारा गांव के मो. आदिल ने उसे पकड़कर जबरन आम के बजीचे में ले गया, जहां उसने उसके सथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.

इसके बाद आरोपित वहां से भाग निकला. इस घटना के बाद पीड़िता वहां से किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी. आरोपित की धमकी के डर से थाना नहीं जा पा रही थी. लेकिन लोगों के द्वारा समझाये जाने के बाद किसी तरह वह हिम्मत कर के महिला थाना आकर आवेदन दी. इसके बाद मामले की जांच शुरू करते हुए पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराया.

इसकी रिपोर्ट फिलहाल नहीं आई है. थाने में दिये आवेदन में छात्रा ने बताया कि यह घटना आठ अप्रैल की है. वह अपने घर से शाम करीब सात बजे अकेले नानी के घर जा रही थी. इस बीच रास्ते में एक आरोपित पीछे से आया और मुंह दबाकर उठाकर ले गया. पास के एक आम के बगीचे में ले जाकर उसके साथ धमकी देकर दुष्कर्म किया. इधर, डीएसपी ईस्ट ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी हुई है. आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीरेपबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली