लाइव न्यूज़ :

बिहारः मुजफ्फरपुर में दस साल के बच्चे की हत्या, आरोपी के बच्चे की मां से थे अवैध संबंध

By एस पी सिन्हा | Updated: June 20, 2021 18:22 IST

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बरुराज थाना क्षेत्र के हरनाही गांव से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। महिला के प्रेमी ने 10 साल के मासूम को सिर्फ इसलिए मार डाला क्योंकि बच्चे ने दोनों को एक साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देमुजफ्फरपुर जिले में दस साल के बच्चे की गला दबाकर हत्या। आरोपी के बच्चे की मां से अवैध संबंध थे। आरोपी डीजे दिखाने के बहाने बच्चे को लेकर गया था। 

पटनाः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बरुराज थाना क्षेत्र के हरनाही गांव से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। महिला के प्रेमी ने 10 साल के मासूम को सिर्फ इसलिए मार डाला क्योंकि बच्चे ने दोनों को एक साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। वहीं बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

मुजफ्फरपुर के एएसपी(पश्चिम) सैयद इमरान मसूद ने बताया कि बरूराज के हरनाही गांव के एक खेत में 10 साल के बच्चे का शव मिला था। बच्चे की हत्या गला दबाकर की गई थी। उसके नाक और मुंह से खून भी निकला हुआ था। इस घटना की सूचना मिलते ही शव को देख कर बच्चे का पूरा परिवार दहाड़े मारकर रोने लगा। 

बच्चे की मां से था संबंध

घटना की सूचना मिलने पर बरुराज थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। स्थानीय लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि बच्चे के घर में संजय पंडित नामक एक व्यक्ति आकर रहता है। बच्चे का पिता दिव्यांग है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि संजय पंडित का बच्चे की मां से प्रेम संबंध है। एक बार बच्चे ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था।

डीजे दिखाने के बहाने ले गया था आरोपी

परिजनों से पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी संजय पंडित शाम को बच्चे को बारात में डीजे दिखाने के बहाने ले गया था। उसके बाद बच्चा घर नहीं लौटा और सुनसान खेत में उसका शव मिला। एएसपी ने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपी संजय पंडित से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। बच्चे के पिता के बयान पर बरुराज थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

टॅग्स :बिहारमुजफ्फरपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े