बिहार: ब्यूटी पार्लर में सज रही थी दुल्हन, पुलिस के जवान ने मारी गोली; जानिए क्या है मामला?
By अंजली चौहान | Updated: May 22, 2023 15:20 IST2023-05-22T14:49:00+5:302023-05-22T15:20:13+5:30
बिहार पुलिस के जवान ने शादी से पहले एक दुल्हन को गोली मार दी जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

फाइल फोटो
मुंगेर: बिहार के मुंगेर में एक चौका देने वाली घटना सामने आई है जहां खुशियों के माहौल में अचानक मायूसी छा गई। बताया जा रहा है कि मुंगेर में एक शादी के दौरान ब्यूटी पार्लर सजने गई दुल्हन को पुलिस के जवान ने गोली मार दी।
इस घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली फौरन मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पुलिसवाले की पहचान अमन कुमार के रूप में हुई है जो वर्तमान में पटना में तैनात था।
रविवार हो होनी थी शादी
जानकारी के अनुसार, ये दर्दनाक घटना रविवार रात की है जब पीड़िता दुल्हन का मेकअप कराने के लिए ब्यूटी पार्लर गई थी। पीड़िता अपनी शादी के मौके पक पार्लर में तैयार होने में व्यस्त थी।
इसी दौरान आरोपी अमन कुमार भी वहां पहुंचा और उसे गोली मार दी। गोली पीछे से बाएं कंधे में लगी और सीने के दाईं ओर से निकल गई। पीड़िता की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महेशपुर तारापुर दियारा निवासी जितेंद्र कुमार की बेटी अपूर्वा कुमारी (26) की रविवार को शादी होनी थी।
कासिम बाजार थाना क्षेत्र के कस्तूरबा वाटर वर्क्स स्थित शादी के लिए तैयार होने ब्यूटी पार्लर में दुल्हन पहुंची, तभी आरोपी अमन कुमार ने दुल्हन पर गोली चला दी।
ब्यूटी पार्लर के चश्मदीद स्टाफ ने बताया कि अमन कुमार युवती को लेकर आया था. जब दुल्हन तैयार हो रही थी तो युवक युवती के पीछे खड़ा हो गया। हमें लगा कि वह परिवार का सदस्य है।
उन्होंने यह भी कहा कि जब दुल्हन तैयार हो रही थी, तो आरोपी ने पीड़ित को पीछे से गोली मार दी, जिसके बाद उसने खुद को गोली मारने की कोशिश की।
हालांकि, एक कर्मचारी द्वारा युवक को ऐसा करने से रोक दिया गया। पार्लर के कर्मचारियों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह किसी तरह से वहां से भाग गया।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
दुल्हन के पिता से घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सदर राजेश कुमार व पुलिस मौके पर पहुंच गयी।
एसडीपीओ के मुताबिक, परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें पुलिस ने आरोपी की शिनाख्त की। पुलिस ने ब्यूटी पार्लर के कर्मचारियों से बातचीत की और घटना के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए।
पुलिस ने फुटेज में युवक की पहचान की। पुलिस ने कहा कि वह आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार करने में सफल हो जाएगे। आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है।
खतरे से बाहर पीड़िता
अधिकारियों ने बताया कि दुल्हन को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिविल सर्जन सदर अस्पताल, पीएम सहाय ने बताया कि गोली पीछे से चलाई गई थी और गोली पीड़िता के दाहिने कंधे को पार कर गई थी।
उन्होंने कहा कि पीड़िता खतरे से बाहर है। फिलहाल पीड़िता सुरक्षित है और उसका इलाज जारी है।