लाइव न्यूज़ :

बिहार के मुंगेर में हैवानियत भरी घटना, चाकू की नोक पर गर्भवती महिला के साथ दुष्कर्म

By एस पी सिन्हा | Updated: May 17, 2021 18:39 IST

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के के मिर्जापुर बरदह गांव की घटनाअधेड़ उम्र के शख्स ने गर्भवती महिला के साथ चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया

पटना: बिहार के मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह गांव से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने गर्भवती महिला के साथ चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया. 

इस घटना के बाद गंभीर स्थिति में महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने में जुट गई है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव में ही पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने गर्भवती महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि उसका पति गुजरात में ट्रक चलाता है और घर पर अपनी जेठानी के साथ रहती है. 

पीड़िता के अनुसार जब वह घर पर अकेले थी तभी पड़ोस में रहने वाला आरोपी घर में घुस आया और चाकू की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया. वहीं पीडिता की जेठानी ने पुलिस को बताया है कि आरोपी उसे हमेशा तंग करता था. जब भी पीड़िता को उसके घर पानी लेने जाना पडता था तो वह उसके साथ छेडखानी करता और उसके शरीर को गलत तरीके से छूने की कोशिश भी करता. 

इस संबंध में मुंगेर के सदर डीएसपी नंद जी प्रसाद ने बताया कि महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है और उनका मेडिकल कराया जा रहा है. अभियुक्त को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. फिलहाल वह फरार है. महिला गर्भवती है या नहीं इसकी भी जांच कराई जा रही है. मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहाररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली