लाइव न्यूज़ :

बिहार: दूल्हे राजा ने किया ऐसा काम, शादी के बाद सुहागरात मनाने की बजाय पुलिस से भागे-भागे फिर रहे

By एस पी सिन्हा | Updated: February 16, 2022 18:14 IST

बिहार के मुंगेर जिले में एक दूल्हा अपनी शादी में जमकर हर्ष फायरिंग करने की वजह से मुसीबत में फंस गया है. वीडियो वायरल होने के बाद दूल्हा समेत कई के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना इलाके की घटना, हर्ष फायरिंग की वजह से मुसीबत में दूल्हा।मुंगेर नगर निगम के डिप्टी मेयर सुनील राय की बेटी की शादी के दौरान दूल्हे ने की थी जमकर फायरिंग।

मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना इलाके में घोड़ी पर सवार होकर दूल्हे के द्वारा अपनी शादी में जमकर हर्ष फायरिंग करना महंगा पड़ा है. शादी के बाद अब दुल्हन के साथ सुहागरात मनाने के बदले दूल्हे राजा भागे-भागे फिर रहे हैं. दूल्हे राजा का वीडियो इस दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

इस वीडियो में दूल्हे राजा बंदूक उठाकर जमकर फायरिंग करते नजर आ रहे हैं. बंदूकबाज दूल्हे के बारातियों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग करते देख बारात में मौजूद साथी भी बंदूक लेकर फायरिंग करने लगे. 

मुंगेर नगर निगम के डिप्टी मेयर सुनील राय की बेटी की शादी

बताया जाता है कि जमकर हुई हर्ष फायरिंग के दौरान बारात में शामिल लोगों की सांसें थम सी गई. दूल्हे को फायरिंग करते देख लोग भी हैरान थे. शख्स की शादी मुंगेर नगर निगम के डिप्टी मेयर सुनील राय की बेटी के साथ थी. 

वीडियो के आधार पर दूल्हे समेत तीन नामजद और 20 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है. अब पुलिस उसे खोज रही है और दूल्हा भागा भागा फिर रहा है. 

मुंगेर की वीआईपी शादी

मुंगेर की इस वीआईपी शादी में दूल्हे को बंदूक चलाते बारातियों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. यही अब शख्स के लिए मुश्किल का सबब बन गया है.

वीडियो 11 फरवरी का है. बारात मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के खोजा बाजार से आई थी. वीडियो वायरल के बाद मुख्यालय डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि वीडियो की जांच के दौरान पता चला कि उक्त वीडियो मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के महुली गांव निवासी किशोर यादव के पुत्र सूरज कुमार की शादी का है, जो कि 11 फरवरी को थी. 

दूल्हा समेत कई के खिलाफ मामला दर्ज

वायरल वीडियो में घर से बारात निकलने के दौरान दूल्हा समेत अन्य लोग फायरिंग करते दिख रहे है. मुफसिल थाना दूल्हा समेत तीन नामजद और 20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की करवाई की जा रही है. डीएसपी ने बताया कि महुली गांव से बारात कासिम बाजार थाना के खोजा बाजार आ रही थी. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

टॅग्स :बिहार समाचारक्राइम न्यूज हिंदीवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई