लाइव न्यूज़ :

मुंगेर में सामने आया अजब मामला, शिक्षक के प्यार में छात्रा ने काट ली हाथ की नस

By एस पी सिन्हा | Updated: November 21, 2021 14:57 IST

शिक्षक सूरज कुमार पिछले दो वर्षों से अपनी शिष्या के साथ संबंध बनाता रहा. इसके बाद छात्रा के सिर पर इश्क का भूत ऐसा चढ़ा की वह शिक्षक पर शादी का दबाव डालने लगी. इसे लेकर दोनों में अनबन शुरू हो गई.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के लल्लूपोखर का मामला।दो साल से छात्रा और शिक्षक में थे प्रेम संबंध, शिक्षक शादी-शुदा है।युवती को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, परिजनों ने की शिक्षक की पिटाई।

पटना: बिहार के मुंगेर में गुरु-शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने वाला एक घटना सामने आई है. घटना जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के लल्लूपोखर की है. 

शिक्षक के प्यार में पागल शिष्या ने अपने हाथ का नस काट ली. इसके बाद युवती को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका प्रेमी शिक्षक भी देखने के लिए पहुंच गया. बताया जा रहा है कि शिक्षक के अस्पताल पहुंचने के बाद युवती के परिजनों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. 

वहीं अपने पति की पिटाई की सूचना पाकर शिक्षक की पत्नी भी मौके पर पहुंची और शोर मचाने लगी. उसने अपने पति को निर्दोष बताते हुए फंसाने का आरोप लगाया है. युवती का इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंची नानी ने बताया कि उसकी दो नतिनी 2019 से ही लल्लू पोखर के शिक्षक राजेश कुमार के यहां ट्यूशन पढने जाती थी. 

इसी दौरान उनकी बड़ी नतिनी और शिक्षक के बीच प्रेम संबंध हो गया. इसकी जानकारी छोटी नतिनी ने परिजनों को दी थी. हालांकि, नानी ने शिक्षक पर ही नतिनी को प्रेम जाल में फंसाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि पहले से शादी शुदा होने के बाद भी शिक्षक ने उनकी नतिनी को बहला-फुसला लिया. 

दो साल से चल रहे थे संबंध

सामने आई जानकारी के अनुसार शादी-शुदा शिक्षक सूरज कुमार पिछले दो वर्षों से अपनी शिष्या के साथ संबंध बनाता रहा. इसके बाद छात्रा के सिर पर इश्क का भूत ऐसा चढ़ा की वह शिक्षक पर शादी का दबाव डालने लगी. इसके बाद शिक्षक ने उससे दूरी बनाना शुरू किया. 

इस कारण दोनों के बीच पिछले दो माह से अनबन चल रही था. युवती की नानी ने बताया कि दोनों में फोन पर विवाद हुआ, जिसके बाद लड़की ने अपने हाथ के नस को काटने की कोशिश की, जिसमें उसका हाथ कट गया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

टॅग्स :बिहार समाचारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा