लाइव न्यूज़ :

बिहार: मुखिया पति ने सरेआम सरपंच पति की सरेआम कर दी हत्या, 'पीएम आवास योजना' के लिए 'नजराना' मांगने का किया था विरोध

By एस पी सिन्हा | Updated: September 19, 2018 18:13 IST

 परिजनों ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए नजराना मांगे जाने के खिलाफ नेयाजुद्दीन ने आवाज बुंलद की थी।  

Open in App

पटना,19 सितंबर: बिहार के सीतामढी जिले के सुप्पी प्रखंड के अख्ता गांव में मुखिया पति और उसके समर्थकों ने सरपंच पति नेयाजुद्दीन की गोली मार कर हत्या कर दी।  

जबकि, दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।  कहा जाता है कि प्रधानमंत्री आवास योजना में घोटाले के खिलाफ आवाज बुलंद करने को लेकर मुखिया पति और उसके गुर्गों के द्वारा सरेआम इस घटना को अंजाम दिया गया।  

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को सुबह सुप्पी प्रखंड के अख्ता गांव में मुखिया पति और उसके समर्थकों ने सरपंच पति नेयाजुद्दीन की गोली मार कर हत्या कर दी।  

जबकि, दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।  स्थानीय लोगों की मानें तो प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए लाभार्थियों से नजराना मांगे जाने के खिलाफ गोलबंदी किये जाने के कारण वारदात को अंजाम दिया गया है।  

स्थानीय लोगों का कहना है कि इन तीनों ने नुक्कड सभा कर मुखिया पति पर प्रधानमंत्री आवास योजना में गडबडी का आरोप लगाया था। मारे गये लोगों के परिजनों का कहना है कि मुखिया के खिलाफ आवाज उठाने की सजा दी गई है। 

 परिजनों ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए नजराना मांगे जाने के खिलाफ नेयाजुद्दीन ने आवाज बुंलद की थी।  वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।  मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है।  

पुलिस अब तक आरोपित मुखिया पति को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद मुखिया पति और उसके गुर्गे फरार हो गये हैं।  वहीं, पुलिस दावा कर रही है कि आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा। 

 वहीं, घायल लोगों को इलाज के लिए सीतामढी के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया।  जहां महिला की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। 

टॅग्स :बिहार समाचारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा