लाइव न्यूज़ :

कलयुगी मां ने डेढ़ महीनें की बच्ची को जिंदा दफनाया, रोने की आवाज सुन लोगों ने बचाई जान

By एस पी सिन्हा | Updated: October 29, 2018 16:28 IST

घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं लग सका है, लेकिन लोगों का आरोप है कि बच्ची की मां ने ही उसे दफन किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Open in App

बिहार के बांका जिले कटोरिया थानान्तर्गत रिखीया राजदह के कुहका जोर गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां डेढ माह की बच्ची को उसके ही परिजनों ने जिंदा गड्ढ़े में दफना दिया। 

वहीं, बच्ची के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने फौरन उसे गड्ढे से निकाला और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बच्ची अभी खतरे से बाहर है।

लोगों की मानें तो बच्ची दिव्यांग है जो अपनी मां के साथ ननिहाल आयी थी लेकिन उसकी कलियुगी मां ने ही अपने परिजनों के साथ मिलकर मासूम को गड्ढे में दफना दिया। लडकी को अस्पताल लाने वाले लोगों की मानें तो लडकी अपने मामा के घर आई थी। 

इसी दौरान उसकी मां कुहका जंगल की ओर गई और वहां जाकर उसने कुछ लोगों के सहयोग से गड्ढ़ा खोदा और मौका पाते ही बच्ची को गड्ढे में दफना दिया। फिलहाल बच्ची का इलाज चल रहा है, वहीं पंचायत के पंचायत समिति सदस्य मनीष कुमार सुमन ने बच्ची को अस्पताल तक पहुंचाया।

 घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं लग सका है, लेकिन लोगों का आरोप है कि बच्ची की मां ने ही उसे दफन किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

टॅग्स :बिहार समाचारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा