लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार को चांदी के सिक्कों से तौला, सोने का मुकुट पहन चर्चा में आये थे अनंत सिंह, जानें किसके संरक्षण में थे बाहुबली विधायक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 17, 2019 11:38 IST

बिहार में अपनी बाहुबली और दंबग छवि के लिए हमेशा ही चर्चा में बने रहते हैं विधायक अनंत सिंह। एक रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के सिर्फ बाढ़ थाने में ही कुल 23 संगीन मामले अनंत सिंह पर दर्ज हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअंनत सिंह पर कई संगीन मामले दर्ज हैं, जिसमें हत्या, किडनैपिंग, फिरौती, डैकती जैसे मामले शामिल है।अनंत कुमार सिंह उर्फ छोटे सरकार की कहानी ठीक वैसी ही है, जैसी बॉलीवुड की हिंदी मसाला फिल्मों में दिखाई जाती है।

बिहार के बाहुबली मोकाम से विधायक अंनत सिंह के लदमा स्थित पैतृक घर पर छापेमारी के दौरान एके-47, कारतूस और बम बरामद किये गये  है। अनंत सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट, गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) अधिनियम और विस्फोटक अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज किये गये हैं। लेकिन ऐसा पहली बार नहीं है, जब अनंत सिंह के ऊपर कोई आपराधिक केस दर्ज हुआ हो। बिहार के बाहुबली मोकाम से विधायक अंनत सिंह के ऊपर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। अनंत कुमार सिंह उर्फ छोटे सरकार की कहानी ठीक वैसी ही है, जैसी बॉलीवुड की हिंदी मसाला फिल्मों में दिखाई जाती है। एक बदनाम गुंडा जो नेताओं के लिए काम करते-करते खुद नेता बन जाता है।

कानून की किताब में शायद ही कोई ऐसी धारा बची हो जिसके तहत अनंत सिंह के नाम पर मुकदमा दर्ज न हो 

अंनत सिंह पर कई संगीन मामले दर्ज हैं, जिसमें हत्या, किडनैपिंग, फिरौती, डैकती जैसे मामले शामिल है। एक रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के सिर्फ बाढ़ थाने में ही कुल 23 संगीन मामले दर्ज हैं। लेकिन मजाल है कि अनंत सिंह किसी से भी डर जाएं। पुलिस के आला अधिकारी भी उनसे खौफ खाते थे। गिरफ्तारी के बाद भी बिहार के आला अफसर उनके नाम के आगे  "जी" लगाना नहीं भूलते थे।

नीतीश कुमार को चांदी के सिक्कों से तौला था अनंत सिंह ने

अनंत सिंह अपने राजनीतिक पहुंच से इनमें से कई मामलों में बरी हो चुका है। 2005 में लालू प्रसाद के खिलाफ चुनाव लड़ने के दौरान नीतीश ने बिहार को अपराधियों से मुक्त करने का वादा तो किया, लेकिन चुनाव जीतने के लिए अनंत का ही सहारा लिया था। सत्ता में आने के बाद बिहार में हजारों अपराधियों को अदालतों की ओर से दोषी करार दिया गया था। हजारों अपराधी जेल भेजे गए, जिनमें लालू प्रसाद का करीबी मोहम्मद शहाबुद्दीन भी शामिल था। लेकिन मजाल थी कि कोई अनंत सिंह को छूने की हिम्मत भी करें। कहा जाता है कि एक बार नीतीश कुमार को अनंत सिंह ने चांदी के सिक्कों से तौला था।

साल 2005 में पहली बार चुनाव जीतने वाले मोकामा के इस ‘डॉन’ की सरकार अलग ही चलती है। इलाके में अनंत सिंह का इतना खौफ था कि जब भी इलाके में कोई घटना होती है तो लोग पुलिस से पहले उसके पास जाते हैं। अनंत सिंह ने 2010 में भी वो जेडीयू के टिकट पर चुनाव जीता लेकिन 2015 में बिहार में विधान सभा चुनाव में जेडीयू ने बढ़ते दबाव की वजह से अनंत सिंह को टिकट नहीं दिया तो वह निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीत गया। 

सोने का मुकुट पहन किडनैपर्स पर हमला किया था!

इसका अंदाज आप इसी बात से लगा सकते हैं कि 1990 के दशक में इसके पास के ही गांव के बदमाश ने बाढ़ बाजार से एक व्यापारी को किडनैप कर लिया था। पुलिस कुछ नहीं कर पाई और मामला अनंत सिंह के पास गया। अनंत ने अपने गुर्गो के साथ किडनैपिंग करने वालों के घर धावा बोल दिया। दोनों ओर से जबर्दस्त गोलीबारी हुई जिसमें कई लोग मारे गए। हालांकि बाद में इस घटना ने जातिवादी रंग ले लिया.. मामले में राजनीति शुरू हो गई और कई बड़े नेता भी इस लड़ाई में कूद गए थे। लेकिन उस वक्त के मीडिय रिपोर्ट्स की मानें तो जब  अनंत सिंह जब किडनैपर्स पर धावा बोलने आया तो वह घोड़े पर सवार होकर सबसे आगे आगे चल रहा था और इतना ही नहीं अनंत सिंह ने सिर पर सोने का मुकुट पहना हुआ था।

पत्रकार की पिटाई की थी अनंत सिंह ने

1990 और 2000 के दशक में अनंत सिंह के खौफ या रसूख के कई किस्से आपको सुनने और देखने को मिल जाएंगे। 2007 में एक महिला से रेप और हत्या के मामले में अनंत सिंह का नाम सामने आया था। लेकिन जब इस बारे में एक चैनले के पत्रकार ने अनंत सिंह ने सवाल किया तो सत्ता नशे में चूर विधायक ने पत्रकार की जमकर पिटाई कर दी।

2015 के जून महीने में अनंत सिंह के परिवार की किसी महिला के साथ पटना के बाढ़ बाजार इलाके में चार युवकों ने छेड़खानी कर दी थी। खबर जैसी ही अनंत सिंह तक पहुंचती है, पटना के उनके विधायक आवास से गुंडों से भरी एक गाड़ी निकली। चारों लड़कों को भरे बाजार से उठाया जाता है। पुलिस के पहुंचने तक चार में से तीन लड़के तब तक बुरी तरह पिट चुके थे और एक का पता नहीं था। पुलिस अनंत सिंह के पांच गुंडों को गिरफ्तार कर लेती है। कहा जाता है इसको लेकर काफी हंगामा हुआ था। आरोप है कि अनंत सिंह के इशारे पर उनके गुर्गों ने चारों युवकों को अगवा किया था, जिनमें से एक युवक की दर्दनाक तरीके से हत्या कर दी गई थी। अगले दिन उसका शव जंगल में पड़ा मिला था।

अनंत सिंह से जुड़े विवाद 

- अनंत सिंह का एक वीडियो आया था जिसमें वह एके 47 राइफल लेकर नाचते दिख रहे थे।-अनंत पर दो बार जानलेवा हमला भी हो चुका है, लेकिन वह बच गया।-  बिहार का मुख्यमंत्री रहते हुए जीतनराम मांझी को भी अनंत सिंह ने धमकाया था।-  अनंत नीतीश सरकार में मंत्री रहीं परवीन अमानुल्लाह को भी खुलेआम धमकी दे चुका था।- 2013 में अनंत उस वक्त चर्चा में आए थे जब वह अपनी लग्जरी कार को छोड़कर बग्घी पर सवार होकर विधानसभा पहुंचे थे।- पत्रकार से लेकर पुलिस तक से कर चुके हैं हाथा-पाई- 2013 में अनंत सिंह पर पटना के पॉश पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित अपने होटल के सामने अतिक्रमण करने का आरोप भी लग चुका है।- विधायक बनने के पांच साल बाद ही अनंत सिंह की संपत्ति कई गुना बढ़ गई थी।- 2007 में जानवरों के मेले में अनंत सिंह लालू प्रसाद यादव का घोड़ा लेकर पहुंचे थे।- 2004 में अनंत सिंह के घर पर एसटीएफ ने छापेमारी की थी और फिर घंटो गोलीबारी हुई थी।

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार