लाइव न्यूज़ :

बिहार: मोकामा में पिता ने अपने दो मासूम बच्चों को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, किया आत्मसमर्पण

By एस पी सिन्हा | Updated: May 21, 2021 14:08 IST

पुलिस के अनुसार पटना जिले के मोकामा थाना क्षेत्र में मर्डर की इस वारदात के पीछे पति-पत्नी के बीच अक्सर होने वाला झगड़े को अहम वजह बताया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Open in App
ठळक मुद्देपटना जिले के मोकामा थाना क्षेत्र के कन्हाईपुर गांव की घटनापत्नी की गैरमौजूदगी में शख्स ने अपने दोनों बच्चों की कुल्हाड़ी से की हत्याशख्स पर आरोप है कि वह पत्नी पर शक को लेकर रोज उससे मारपीट भी करता था

पटना: बिहार में पटना जिले के मोकामा थाना क्षेत्र के कन्हाईपुर गांव से एक दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है. यहां एक अर्द्ध विक्षिप्त पिता ने अपनी दो मासूम संतान को कुल्हाड़ी से काट कर मौत के घाट उतार दिया. दोनों को मौत के घाट उतारने के बाद थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया. थाने में घटना की जानकारी देते हुए उसने पुलिस से कहा कि मुझे गिरफ्तार कर लो.  

बताया जा रहा है कि देर रात पति-पत्नी में विवाद था. पति ने अपनी पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया. इसके बाद यह शख्‍स अपना आपा खो बैठा और आज अहले सुबह पांच साल की बेटी और आठ साल के बेटे को मार डाला. घटना के वक्‍त घर में दोनों बच्‍चों और उनके पिता के अलावा चौथा कोई सदस्‍य नहीं था. 

हत्या के बाद सुबह थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण

इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. आसपास के लोगों की भीड़ लग गई. पुलिस को इस मामले का पता तब चला जब स्वयं आरोपित ने आज सुबह थाने में पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी दी. थाना में आत्मसमर्पण के बाद उसने बताया कि गुरुवार को ही पत्नी की भी जमकर पिटाई की थी. इसके बाद पत्नी भागकर मायके चली गई थी. 

घर में बच्‍चों के साथ अकेले पड़े पति ने रात को इस संगीन वारदात को अंजाम दिया. मानसिक तौर पर बीमार इस शख्‍स के खुलासे से पुलिस वालों के माथे पर पसीना आ गया. सूचना मिलते ही तुरंत एक टीम को घटनास्‍थल पर भेजा गया. फिलहाल दोनों बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

पत्नी पर शक को लेकर होती थी मारपीट

बताया जा रहा है कि चंदन महतो नामक इस युवक को अपनी बीवी के चरित्र पर शक था. ग्रामीणों के अनुसार दो दिन पूर्व भी चंदन महतो ने अपनी बीवी को पीट-पीट कर मैके जाने पर मजबूर कर दिया और इस दौरान घर में बच्चों के साथ रहने लगा. 

तडके सनकी पिता ने सोए अवस्था में दोनों की नृशंस हत्या कर दी और खुद को मोकामा थाना पहुच कर आत्मसमर्पण कर दिया. मोकामा के थाने के इंस्पेक्टर राजनंदन शर्मा ने वारदात की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों बच्‍चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है. 

उन्‍होंने बताया कि आरोपित विक्षिप्त लग रहा है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. बच्‍चों की मां को इस वारदात की खबर दे दी गई है. मृत बच्चों की पहचान अंकित कुमार (8) और अलिशा कुमारी (5) के रूप मे की गई है. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद