लाइव न्यूज़ :

मॉब लिंचिंग: भीड़ ने इस वजह से तीन युवकों को जमकर पीटा, एक मौत दो की हालत गंभीर

By एस पी सिन्हा | Updated: September 7, 2018 20:56 IST

पुलिस गांव में घटना की जांच में लगी है। दो आरोपियों की हालत गंभीर बनी हुई है।

Open in App

पटना, 07 सितंबर: बिहार के बेगूसराय जिले में हथियार लहराते हुए भाग रहे तीन अपराधियों को ग्रामीणों ने पकड लिया। जिसमें भीड ने एक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वहीं दो को पीट पीटकर अधमरा कर दिया , जो अपनी अंतिम सांसे गिन रहे हैं। अपराधी हथियार से लैस थे लेकिन भीड़ के आक्रोश के आगे उनकी एक ना चली। 

दो की हालत गंभीर 

ग्रामीणों ने खदेड़कर तीनों को पकड़ लिया और बारी-बारी से जमकर पीटा। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना बेगूसराय जिले के छौडाही थानाक्षेत्र के नारायणपीपर, पंसल्ला गांव के गोरिया धर्मशाला के निकट की है। मारे गए अपराधी में एक कुख्यात अपराधी नागमणि महतो का बड़ा भाई मुकेश महतो बताया जा रहा है। जबकि कुंभी का बौना सिंह और रोसडा का हीरा सिंह अंतिम सांस गिन रहे हैं। 

आरोपी स्कूल जा रही छात्रा से कर रहे थे छेड़खानी

पुलिस गांव में कैम्प कर रही है। बताया जाता है कि तीनों अपराधी गोरिया धर्मशाला के निकट नवसृजित प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाली एक छात्रा को जबरन स्कूल से ले जा रहे थे। जब स्कूल की प्राचार्या ने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने उनकी पिटाई कर दी। 

अपराधियों ने की हवाई फायरिंग

स्कूल परिसर में घास काट रही महिलाओं ने ये सब देखकर शोर-गुल मचाना शुरू कर दिया। अपराधियों ने डर बनाने के लिए हवाई फायरिंग की मगर ग्रामीण और उग्र हो गए।  एक अपराधी को उसी समय पकड़कर मार दिया गया बाकी दो अपराधी एक कमरे में जाकर छिप गए। उग्र ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर उन दोनों को भी बाहर निकाला और पीट-पीट कर बेहोश कर दिया। हालांकि पुलिस ने अभी तक इनके मरने की पुष्टि नहीं की है। ृ

टॅग्स :बिहारमॉब लिंचिंग
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट