लाइव न्यूज़ :

बिहार में मॉब लिंचिंग का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा, इस जिले में चोर के नाम पर पिटाई में एक की मौत

By एस पी सिन्हा | Updated: August 16, 2019 14:31 IST

बिहार में मॉब लिंचिंग: कथित रूप से चोरी करने आए तीन चोरों में से एक को ग्रामीणों ने धर दबोचा. इसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी. इसके बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गई लेकिन उसकी मौत हो गई है.

Open in App
ठळक मुद्देमामले की जानकारी देते हुए एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी.कथित रूप से चोरी करने आए तीन चोरों ने तीन घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया.

बिहार में मॉब लिंचिंग का मामला थमने का नाम नही ले रहा है. एक के बाद एक घटनाएं सामने आ रही है. हालांकि, पुलिस लगातार इससे बचने के लिए अभियान चला रही है, लेकिन शायद इससे लोगों पर कोई असर नहीं हो रहा है. लोग कानून को हाथ में लेने से जरा भी नहीं हिचक रहे हैं. ताजा मामला दरभंगा जिले के सदर थाना क्षेत्र के धोई गांव का है जहां मॉब लिंचिंग की वारदात सामने आई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार कथित रूप से चोरी करने आए तीन चोरों में से एक को ग्रामीणों ने धर दबोचा. इसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी. इसके बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गई लेकिन उसकी मौत हो गई है. कथित रूप से चोरी करने आए तीन चोरों ने तीन घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोर जैसे ही चौथे घर में चोरी करने पहुंचे, घर का मालिक जाग गए और उन्होंने शोर मचा कर पड़िसियों को भी जगा दिया. इस दौरान दो चोर भागने में फरार हो गए. वहीं, एक को ग्रामीणों ने धर दबोचा. इसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी. पिटाई की वजह से उसकी हालत गंभीर हो गई. 

वहीं, पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची. जिसके बाद उसको पुलिस ने इलाज के लिए फौरन अस्पताल ले गई लेकिन उसकी मौत हो गई. इस पूरी वारदात का वीडियो जमकर वायरल किया जा रहा है. वीडियो में चोर अपनी जान की भीख मांगता नजर आ रहा है. लेकिन भीड़ तंत्र अपना फैसला करने में लगी रही. वहीं, सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से चोर को बचाया. लेकिन उस समय उसकी हालत बेहद गंभीर थी. पुलिस ने चोर को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया. यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

मामले की जानकारी देते हुए एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि, मंगलवार को डीजीपी ने मॉब लिंचिंग की घटना की निंदा करते हुए लोगों से अपील की थी कि वो विवेक से काम लें. कानून हाथ में न लें. बावजूद इसके दरभंगा में मॉब लिंचिंग की वारदात सामने आई है.

टॅग्स :मॉब लिंचिंगबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा