लाइव न्यूज़ :

बिहारः बच्चा चोरी के शक में महिला की मॉब लिंचिंग का प्रयास, वीडियो वायरल

By एस पी सिन्हा | Updated: September 17, 2018 19:47 IST

बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने एक महिला को मार-मारकर अधमरा कर दिया।

Open in App

पटना, 17 सितंबरःबिहार में मॉब लिंचिंग की घटनाएं थमने का नम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के नेउरा बाजार का है जहां बच्चा चोरी के संदेह में भीड़ ने एक महिला को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। जानकारी पाते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची लेकिन तब तक मॉब लिंचिंग की कोशिश करने वाले फरार हो चुके थे। 

बताया जाता है कि लिंचिंग की इस कोशिश का वीडियो वायरल हो चुका है। नेउरा बाजार में कुछ लोगों को एक महिला पर संदेह हुआ कि वो बच्चा चोरी करने वालों के गिरोह से है। इसके बाद भीड़ ने बिना कुछ सुने पीड़िता को मारना शुरू कर दिया। महिला बार-बार अपनी सफाई देती रही, लेकिन भीड़ ने उसकी एक नहीं सुनी। यहां तक कि कुछ लोग डंडे-लाठियां लेकर उसपर टूट पडे। 

सूचना पाने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची लेकिन तब तक मौके का फायदा उठाकर अपराधी भाग चुके थे। इधर आनन-फानन घायल महिला को एसकेएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और इलाज चल रहा है। 

घटना के बारे में मीनापुर थानाध्यक्ष ने बताया कि इस अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। महिला का बयान ले प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार शनिवार की शाम महिला नेउरा हाट गई थी, जहां उसे देर हो गई। देर होने के कारण महिला अपने परचित की घर रूक गई। आज सुबह घर जाने के क्रम में उक्त महिला को कुछ लोगो ने घेर लिया और बच्चा चोरी का आरोप लगाकर जमकर पिटाई शुरु कर दी। अधेड़ महिला पर भीड ने हैवानियत की सारी हदें पार कर लाठी डंडो से जानवरों की तरह पिटाई की।

महिला अपने बचाव में गुहार लगाती रही लेकिन किसी ने उसकी एक ना सुनी। बताया गया है कि महिला का पति गांव से बाहर रहता है। इसलिए वह अकेले ही जरूरी सामानों की खरीदारी करने खुद बाजार जाती थी।

टॅग्स :बिहारमॉब लिंचिंग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह