लाइव न्यूज़ :

बिहार: उन्मादी भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में युवती को निर्वस्त्र कर पीटते-पीटते मार डाला

By एस पी सिन्हा | Updated: August 22, 2019 14:07 IST

बिहार में मॉब लिंचिंग का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। वैशाली जिले में दिल दहलाने वाली वारदात को अंजाम दिया गया। उन्मादी भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में मानसिक रूप विक्षिप्त युवती को पीट-पीटकर मार डाला।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के वैशाली में हिंसक भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती को निर्वस्त्र कर पीट-पीटकर मार डाला।वारदात के बाद से इलाके में हालात तनावपूर्ण हैं। मौके पर भारी पुलिसबल की तैनाती की गई है।

बिहार में उन्मादी भीड़ की हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. ताजा मामला वैशाली जिले के सहदेई थाना क्षेत्र का है, जहां रूह कंपा देने वाली घटना हुई. एक युवती पर बच्चा चोरी का आरोप लगाकर भीड़ ने उसे निर्वस्त्र कर पीटते हुए सड़कों पर घुमाया, फिर पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. स्थिती को तनावपूर्ण देखते हुए इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. 

प्राप्त जानकारी अनुसार पहाड़पुर तोई निवासी मो. अजीम के घर में आज अहले सुबह एक विक्षिप्त युवती प्रवेश कर गई. इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि उसके घर में बच्चा चोरी करने की नीयत से एक युवती घुस गई है. भीड़ ने उसे घेर लिया. कुछ ही देर बाद उस पर बच्चा चोरी का आरोप लगा दिया गया. फिर क्या था पिटाई शुरू हो गई. मारते-मारते भीड़ ने उसे निर्वस्त्र कर दिया. इसके बाद भी पिटाई जारी रही. जिसके हाथ में जो लगा, उसने उसी से पीटा.

उन्मादी भीड़ ने युवती को इतना पीटा कि उसने दम तोड़ दिया. इसके बाद लोग शव छोड़कर फरार हो गए.

आरोप है कि पिटाई करने में महिलाएं भी शामिल थीं. विक्षिप्त युवती के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि वह कई दिनों से सहदेई, मंगल हाट, सराय धनेश क्षेत्र में घूम रही थी.

मामले की सूचना मिलते ही सहदेई बुजुर्ग ओपी अध्यक्ष एजाज अहमद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया. पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल हाजीपुर भेज कर घटना में शामिल लोगों की पहचान करने में पुलिस लगी हुई है. गांव में माहौल को तनावपूर्ण देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती कर दी गई है. 

टॅग्स :मॉब लिंचिंगबिहारक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली