लाइव न्यूज़ :

बिहार: विधायक अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें, भोला सिंह की हत्या की साजिश का ऑडियो हुआ वायरल

By एस पी सिन्हा | Updated: July 29, 2019 20:23 IST

उल्लेखनीय है कि इसी ऑडियो में विधायक एक अपराधी को भोला की हत्या की सुपारी देते सुने गए हैं, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है. खून-खराबा होने की भनक लगते ही हरकत में आई पटना पुलिस ने मोकामा विधायक अनंत सिंह के गुर्गों की तलाश में मोकामा से लेकर पटना तक ताबड़तोड़ छापे मारे. 

Open in App

बिहार के बाहुबली निर्दलीय विधायक अनंत सिंह पर एक बार फिर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. दरअसल, कथित तौर पर उनका एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. जिसमें वो भोला सिंह की हत्या की साजिश में लिप्त लगते हैं. विधायक का ऑडियो एफएसएल को भेज दिया गया है. पुलिस टीम को एफएसएल की रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद विधायक के खिलाफ पुख्ता सबूत मिल जाएगा. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. 

उल्लेखनीय है कि इसी ऑडियो में विधायक एक अपराधी को भोला की हत्या की सुपारी देते सुने गए हैं, जिसके बाद मामले ने तूल पकड लिया है. खून-खराबा होने की भनक लगते ही हरकत में आई पटना पुलिस ने मोकामा विधायक अनंत सिंह के गुर्गों की तलाश में मोकामा से लेकर पटना तक ताबड़तोड़ छापे मारे. 

छापेमारी टीम की सक्रियता देखकर विधायक के करीबियों ने किनारा थाम लिया. दरअसल, शुक्रवार की रात पुलिस को खबर मिली थी कि पटना और मोकामा में कुछ अपराधी छिपे हुए हैं. इनका कनेक्शन विधायक अनंत सिंह है. इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी शुरू की. सूत्रों की मानें तो मोबाइल सर्विलांस पर एक विदेशी पिस्टल को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने की बात भी सुनाई दी थी. 

पुलिस उस हथियार की तलाश में थी, लेकिन नहीं मिला. जिस व्यक्ति के पास विदेशी पिस्टल है, वह फरार निकला. इसी पिस्टल का इस्तेमाल कर भोला और उसके भाई की हत्या करने की साजिश रची गई थी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक विशेष टीम मोकामा और बाढ के इलाके में कैंप कर रही है. वहां के दियारा इलाके पर भी नजर रख रही है. पुलिस अब अनंत सिंह को गिरफ्तार करने की तैयारी में जुट गई बताई जा रही है. 

पुलिस सूत्रों की मानें तो अनंत सिंह ने हत्या की साजिश रचने के लिए अपराधी से 56 बार बातचीत की थी. जानने वालों के अनुसार वायरल ऑडियो की आवाज अनंत सिंह जैसी लगती है. हालांकि यह एसएफएल की जांच से हीं स्पष्ट होगा कि आवाज किसकी है. सूत्रों ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने आवाज को अनंत सिंह का माना है. हालांकि, इस बाबत पुलिस ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है. 

अनंत सिंह पर जिस भोला सिंह की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है, वह पटना के टॉप फाइव अपराधियों में शामिल है. वह पुलिस के रिकॉर्ड में फरार है. भोला सिंह कभी अनंत सिंह का दाहिना हाथ माना जाता था. आगे पुलिस विधायक अनंत सिंह के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई कर सकती है. 

उल्लेखनीय है कि अनंत सिंह पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने साल 2015 में अपनी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था. कानून की किताब में शायद ही कोई ऐसी धारा हो, जिसके तहत अनंत सिंह पर मुकदमा दर्ज न हुआ हो. लोगों में 'छोटे सरकार' के नाम से चर्चित अनंत सिंह ने अपराध के साथ सियासत में भी पैठ बढाई और मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी भी बने. हालांकि, अब यह दोस्ती टूट चुकी है. अनंत सिंह के घर पर एसटीएफ ने 2004 में छापा मारा था. उस वक्‍त गोलीबारी में आठ लोग मारे गए थे. गोली अनंत सिंह को भी लगी थी, लेकिन वे बच गए. इसके बाद उन्होंने घर को किले में तब्दील कर लिया.

इस मामले में सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई है. जदयू नेता अजय आलोक ने कहा है कि अनंत सिंह का आपराधिक इतिहास है. पुलिस को निष्पक्ष तरीके से काम करना चाहिए. दोषी के खिलाफ निष्पक्ष व कडी कार्रवाई होनी चाहिए. जबकि भाजपा नेता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि वायरल ऑडियो की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी. अपराधियों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.  

टॅग्स :बिहारहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO