लाइव न्यूज़ :

बिहार: चाचा ने दोस्त के साथ मिलकर नाबालिग भतीजी से किया गैंगरेप, बेहोश होने पर छोड़ा

By एस पी सिन्हा | Updated: August 23, 2019 21:02 IST

युवती ने बताया कि उसके चाचा के साथ जो युवक था वह अपना मुंह गमछा से बांधे हुए था. जिस कारण उसे वह पहचान नहीं पाई. उसने बताया कि दोनों ने विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की और धमकी भी दी. बेहोश हो गयी थी. इसलिए मुंह बांधे युवक ने बलात्कार किया कि नहीं यह वह नहीं देख पाई.

Open in App

बिहार में एक बार फिर से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. सारण जिले के दरियापुर में स्थानीय थाना क्षेत्र के सैदपुर महम्मदपुर में रिश्ते को तार-तार करते हुए शौच करने गई भतीजी के साथ रिश्ते में चाचा लगने वाले युवक ने हाथ पैर बांध कर अपने दोस्त के साथ मिलकर उसके साथ मुंह काला किया. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार नाबालिग युवती बुधवार की शाम घर के नजदीक मौजूद खेत में में शौच करने गई थी. जहां अंधेरे का लाभ उठाकर पड़ोस के चाचा संतोष कुमार ने अपने एक साथी के साथ उसे पकड़ लिया और खेत में स्थित एक पलानी में ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया और उसे इस बारे में किसी से ना कहने की धमकी भी दी.

इस दौरान लड़की बेहोश हो गई. दो घंटे बाद जब उसे होश आया तो वह घर लौटी. युवती जब घर लौटी तो उसने अपनी मां को सारी बात बताई.

इसके बाद परिजन गुरुवार को उसे थाने पर लेकर आये. जहां युवती ने बताया कि उसके चाचा के साथ जो युवक था वह अपना मुंह गमछा से बांधे हुए था. जिस कारण उसे वह पहचान नहीं पाई. उसने बताया कि दोनों ने विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की और धमकी भी दी. बेहोश हो गयी थी. इसलिए मुंह बांधे युवक ने बलात्कार किया कि नहीं यह वह नहीं देख पाई.

युवती के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की दी है. युवती को पुलिस मेडिकल जांच के लिये छपरा भेजकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है. थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि एक आरोपित नामजद है, दूसरे को युवती नहीं पहचान पाई है. इसलिए एक अज्ञात पर तथा एक नामजद पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. 

टॅग्स :बिहारक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीरेपगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?