लाइव न्यूज़ :

बिहार: पश्चिम चंपारण में शौच के लिए गई नाबालिग के साथ तीन युवकों ने किया गैंगरेप, एक आरोपी ने किया आत्महत्या का प्रयास

By एस पी सिन्हा | Updated: January 26, 2020 07:34 IST

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले मझौलिया थाना क्षेत्र में तीन युवकों के द्वारा बंधक बनाकर नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है. घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया जब नाबालिग शौच के लिए जा रही थी.

Open in App

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले मझौलिया थाना क्षेत्र में तीन युवकों के द्वारा बंधक बनाकर नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है. घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया जब नाबालिग शौच के लिए जा रही थी. हालांकि, ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी. घटना की बाबत पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राथमिकी में नौशाद मियां, विवेक यादव और त्रिलोकी यादव को आरोपित किया गया है. वहीं, पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच राजकीय मेडिकल कॉलेज में जांच कराई.  बताया जाता है कि 16 वर्षीय किशोरी जब घर से शौच के लिए खेत की ओर जा रही थी तभी तीन युवकों ने किशोरी को उसके घर से थोड़ी दूर गन्ने के खेत में ले जाकर सामूहिक की घटना को अंजाम दिया.

मुख्य आरोपित परसा डुमरिया निवासी नौशाद मियां (20) को जख्मी अवस्था में पटना रेफर कर दिया गया है. मझौलिया थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि नौशाद मियां ने स्वयं को ट्रैक्टर से गंभीर रूप से जख्मी कर लिया है. उसका इलाज पटना में जारी है. न्यायालय में पीड़िता ने बताया है कि वह शाम के समय अपने घर से खेत की तरफ जा रही थी. रास्ते में नौशाद मियां ने उसे पकड़ लिया. जबरन घर से लगभग दो सौ गज दूर गन्ने के खेत में ले गया. नौशाद के साथ-साथ गांव के विवेक यादव (25) व त्रिलोकी यादव (35) ने भी उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया. लड़की ने घर पहुंचकर परिजनों को सूचना दी. 

इसके बाद परिजन प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए मझौलिया थाना पहुंचे. थानाध्यक्ष श्री गुप्ता ने बताया कि इसी बीच मुख्य आरोपित नौशाद मियां ने ट्रैक्टर स्टार्ट कर चला दिया और दौड़कर उसके आगे सड़क पर लेट गया. इससे उसके दोनों पैर बुरी तरह घायल हो गये. नौशाद को लेकर परिजन नगर के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बाहर ले जाने की सलाह दी. शुक्रवार की दोपहर परिजन नौशाद को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाये. जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया. नौशाद को पुलिस ने हिरासत में नहीं लिया है. उसके परिजन उसे लेकर पटना गये हैं. पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. 

टॅग्स :बिहारक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीरेपगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया