लाइव न्यूज़ :

बिहार: नालंदा के राजगीर में नबालिग से छह युवकों ने किया गैंगरेप, वायरल किया वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: September 26, 2019 20:24 IST

इस मामले की जानकारी पुलिस को मिली तो पहले तो उसने पीड़िता को लौटा दिया, लेकिन मीडिया में खबर आने के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के नालंदा जिले के राजगीर में विपुलागिरी पर्वत पर एक नाबालिग के साथ छह युवकों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया.घटना के एक सप्ताह बाद इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया.

बिहार के नालंदा जिले के राजगीर में विपुलागिरी पर्वत पर एक नाबालिग के साथ छह युवकों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की घटना को अंजाम दिया गया. यही नही घटना के एक सप्ताह बाद इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया. इस मामले की जानकारी पुलिस को मिली तो पहले तो उसने पीड़िता को लौटा दिया, लेकिन मीडिया में खबर आने के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. 

बताया जाता है कि एक नाबालिग के साथ पांच से छह युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और इस घटना के एक सप्ताह बाद इस अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है. छह दिन पहले राजगीर के एक पहाड़ पर हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, तो वहीं इस मामले में पुलिस कोई भी बयान देने से बच रही है. पुलिस ने वीडियो पर संज्ञान लेते हुए वीडियो में देख रहे चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है.

वहीं, इस मामले की जानकारी मिलते ही राजगीर में लोगों का आक्रोश उमड़ पड़ा. आरोपियों की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही लड़की के पिता सहित आक्रोशित स्थानीय लोग काफी संख्या में सड़क पर उतर आए और आक्रोशित लोगों ने गिरियक-राजगीर सड़क मार्ग पर जमकर आगजनी की. लोगों ने घंटों मुख्य सड़क को जाम कर रखा था. पीड़ित बच्ची को न्याय दिलाने के लिए स्थानीय दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकान को भी बंद कर रखा था. लोग काफी आक्रोशित थे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी लोगों ने जमकर नारेबाजी की.

लोगों का कहना था कि आरोपियों को पुलिस हमें सौंप दे, हम खुद न्याय करेंगे. आरोपित पहुंच वाले हैं और पुलिस भी दबाव में आकर उन्हें छोड़ देगी. वह फिर किसी दूसरी घटना को अंजाम देंगे, इसीलिए पुलिस उन्हें पब्लिक को सौंप दे.

वहीं, पीड़िता ने कहा है कि जब वह अपने दोस्त के साथ राजगीर पहाड़ पर घूमने गई थी, तभी 10 की संख्या में आये मनचलों ने हमदोनों को घेर लिया था. इसमें से पांच-छह लड़कों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद बाकी लड़कों ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल में शूट करते हुए इसका वीडियो बनाया.

लड़की ने जब इस बात का विरोध किया तो उसके दोस्त की मनचलों ने जमकर पिटाई की और धमकी दिया कि मुंह खोलोगी तो तुम्हारे साथ-साथ पूरे परिवार को भी जान से मार देंगे. सभी आसपास के ही थे. लड़की चीखती चिल्लाती रही-भैया छोड़ दो...भैया छोड़ दो. बताया जा रहा है कि पीड़िता ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी तो पहले तो पुलिस ने पीड़िता को लौटा दिया था.

टॅग्स :बिहारगैंगरेपरेपक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट