लाइव न्यूज़ :

बिहार: सुपौल जिले में प्रेमी से मिलने निकली लड़की के साथ मनचलों ने किया गैंगरेप, आरोपियों की पहचान नहीं होने से पुलिस हो रही है परेशान

By एस पी सिन्हा | Updated: June 21, 2020 18:15 IST

लड़की ने आरोपियों की पहचान नहीं कर पाई. अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है. इसके साथ उसके प्रेमी पर भी केस दर्ज कर मामले जांच की जा ही है. महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि लड़की ने पुलिस को बताया है कि सहरसा के एक युवक के साथ उसका कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देगम्हरपुर गांव की रहने वाली 16 वर्षीया किशोरी के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है. तीन युवकों ने घेर लिया और लड़की के साथ गैंगरेप किया. 

पटना: बिहार के सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के गम्हरपुर गांव की रहने वाली 16 वर्षीया किशोरी के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है. यह घटना तब घटी, जब नाबालिग प्रेमिका प्रेमी से मिलने के लिए घर से भागकर चली गई. जब वह लौट कर घर आ रही थी. उस दौरान ही तीन युवकों ने घेर लिया और लड़की के साथ गैंगरेप किया. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि वह पैदल ही गम्हरपुर बस्ती से जा रही थी. इस दौरान ही सुनसान इलाके में एक युवक आया और कहा कि मेरे घर रूक जाओं. सुबह चली जाना. रात में कैसे जाओगी? इस दौरान युवक के साथ उसके दो दोस्त भी थे. इस दौरान ही तीनों ने घेर लिया और उसके साथ गैंगरेप किया. इस घटना के बाद खून से लथपथ लडकी चीखती-चिल्लाती हुई सड़क की ओर दौड़ पड़ी जहां त्रिवेणीगंज थाना में पदस्थापित एक चौकीदार ने लड़की को त्रिवेणीगंज थाना पहुंचाया. 

पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल और फर्द बयान के लिये सुपौल अस्पताल लाया. जहां इसका इलाज किया गया और पुलिस ने बयान लिया. इस घटना के बाद पीड़िता के फर्द बयान पर महिला थाना में अज्ञात युवकों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया है. लड़की ने किसी भी आरोपी की पहचान नहीं की है. बताया जा रहा है कि लड़की का सहरसा के रहने वाले एक युवक से वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. इस दौरान उसके दो दोस्त भी थे. 

महिला थानाध्यक्ष प्रेमलता भूपाश्री ने बताया कि लड़की के बयान पर केस दर्ज कर लिया है. लड़की ने आरोपियों की पहचान नहीं कर पाई. अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है. इसके साथ उसके प्रेमी पर भी केस दर्ज कर मामले जांच की जा ही है. महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि लड़की ने पुलिस को बताया है कि सहरसा के एक युवक के साथ उसका कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा है. उससे मिलने के लिए घर से भागी थी. लेकिन वह मिलने के लिए नहीं आया. जब वह लौट रही थी तो उसके साथ यह घटना हुई. पुलिस छनबीन में जुट गई है. लेकिन पीड़िता के द्वारा किसी तरह की पहचान नहीं बता पाने के कारण पुलिस को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.

टॅग्स :गैंगरेपबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई