लाइव न्यूज़ :

खनन मंत्री जनक राम के ओएसडी मृत्युंजय कुमार ने महिला मित्र करोड़ों की मालकिन, घर से सीडी और अश्लील साहित्य बरामद

By एस पी सिन्हा | Updated: November 27, 2021 18:40 IST

सिलीगुड़ी में फ्लैट की कीमत 35 लाख है. कटिहार से एक प्लॉट तीन लाख का है. 30 सोने का बिस्कुट तथा पॉर्न सीडी एवं अश्लील साहित्य बड़ी मात्रा में बरामद हुआ है.

Open in App
ठळक मुद्दे कई बैंक पासबुक भी बरामद किए गए हैं.मृत्युंजय की पत्नी आरती की 2013 में ही मौत हो गई थी.धनंजय का आलीशान भवन ओएसडी मृत्युंजय ने बनवाया है.

पटनाः बिहार के खनन एवं भूतत्व मंत्री जनक राम के ओएसडी मृत्युंजय कुमार ने अपने महिला मित रत्ना चटर्जी को इतना धन दिया कि वह करोड़ों की मालकिन हो गई. इसके पास से बरामद रुपये व जेवरात से यह साबित होता है. इन दोनों के खाते से मोटी रकम आदान प्रदान की गयी है.

यही नहीं मृत्युंजय ही महिला मित्र का घर बनवा रहे हैं. बताया जाता है कि मृत्युंजय मूलत: अररिया जिले के निवासी है. इन दोनों के बीच जब से संपर्क हुआ तो दोनों काफी करीब होते चले गये. जिस कारण रत्ना चटर्जी व मृत्युंजय के बाद धनंजय का घर आसपास ही बनाया गया. धनंजय का आलीशान भवन ओएसडी मृत्युंजय ने बनवाया है. रत्ना के भवन में भी इनका योगदान है.

मृत्युंजय की पत्नी आरती की 2013 में ही मौत हो गई थी. सूत्रों के अनुसार पत्नी की मौत के बाद रत्ना से मृत्युंजय के बीच दोस्ती और बढ़ गई. हालांकि रत्ना पहले से ही शादीशुदा है. सूत्रों की मानें तो रत्ना चटर्जी सीडीपीओ थी, लेकिन 2011 में रिश्वत लेते गिरफ्तार हुई थी. इसके बाद सरकार ने उन्हे सेवा से बर्खास्त कर दिया था.

बताया जाता है कि पहले रत्ना के घर पर मृत्युंजय किरायेदार के रूप में रहते थे, जो बाद में मित्रता में बदल गई. मित्रता ऐसी कि दोनों ने अगल-बगल मकान बनवाया और दोनों ने एक-दूसरे को पैसे दिये. रत्ना चटर्जी के नाम एक फ्लैट पावर हाउस रोड सिलीगुड़ी में है. जिसको खरीदने में भी मृत्युंजय कुमार ने अवैध कमाई से मोटी राशि भुगतान किया है.

सिलीगुड़ी में फ्लैट की कीमत 35 लाख है. कटिहार से एक प्लॉट तीन लाख का है. 30 सोने का बिस्कुट तथा पॉर्न सीडी एवं अश्लील साहित्य बड़ी मात्रा में बरामद हुआ है. रत्ना चटर्जी के कटिहार आवास से तलाशी में 45 लाख के जेवरात बरामद हुए हैं. तीन एलआईसी की पॉलिसी मिली है, जिसका प्रत्येक का मासिक प्रीमियम 40 हजार है.

कई बैंक पासबुक भी बरामद किए गए हैं. इस तरह से मंत्री के ओएसडी ने अपनी महिला मित्र पर धनवर्षा करते रहा है. यहां खनन एवं भूतत्व मंत्री जनक राम के निजी सचिव बबलू आर्या की कुछ दिनों पहले एक अन्य मामले में गिरफ्तारी हुई थी. उन पर नई दिल्ली स्थित संसद भवन में फर्जी पास बनवा कर एक विजिटर की इंटर करवाने का आरोप लगा था. इस मामले की जांच मे उन्हें दोषी पाये जाने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गयी थी. इस तरह से मंत्री भी अब विवादों के घेरे में हैं.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली