लाइव न्यूज़ :

बिहारः अररिया जिले में 40 साल के व्यक्ति की चोरी के आरोप में पीट-पीटकर हत्या, मारने वाले ही लेकर पहुंचे अस्पताल, 18 के खिलाफ मामला दर्ज

By एस पी सिन्हा | Updated: June 28, 2021 20:02 IST

बिहार के अररिया जिले में कुछ लोगों ने एक 40 वर्षीय व्यक्ति को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। आरोप है कि वह चोरी करने के बाद रंगे हांथ पकड़ में आया था।

Open in App
ठळक मुद्देचोरी के आरोप में पीट-पीटकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। घटना बिहार के जोकीहाट थाना क्षेत्र के चकई गांव की है। मृतक के पिता ने 18 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है। 

पटनाः बिहार के अररिया जिले में कुछ लोगों ने एक 40 वर्षीय व्यक्ति को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। आरोप है कि वह चोरी करने के बाद रंगे हांथ पकड़ में आया था। घटना जोकीहाट थाना क्षेत्र के चकई गांव की बताई जाती है। पुलिस ने इस मामले में 18 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। 

आरोप है कि चकई गांव में देर रात डोमर यादव के घर चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद इस्माइल भाग रहा था। इसी क्रम में घर के लोगों की नींद टूटी गई और शोरगुल करने पर ग्रामीणों ने भागते हुए चोरी के आरोपी इस्माइल को पकड़ लिया। इसके बाद खंबे से बांधकर उसकी जमकर पिटाई की गई। पिटाई से घायल इस्माइल को जोकीहाट के पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां इलाज के क्रम में ही उसकी मौत हो गई।

इसी दौरान अस्पताल में भर्ती कराने आया युवक इस्माइल को छोड़कर भाग गया। गांव के चौकीदार प्रदीप ततमा ने बताया कि पीटने वालों ने ही घायल अवस्था मे युवक को पीएचसी में भर्ती कराया। इस मामले में बलवा गांव टपरा टोला के निवासी एवं मृतक के पिता शोएब ने 18 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से सभी आरोपी गांव से फरार बताए जाते हैं। मृतक इस्माइल के पिता शोएब ने जोकीहाट थाना में आवेदन देकर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

आवेदन में उन्होंने लिखा है कि काफी देर तक घर नहीं लौटने पर ग्रामीणों के साथ यादव टोला पहुंचा। जहां उन्होंने खंबे में बांधकर पुत्र की पिटाई किये जाने का आरोप लगाया। उनके द्वारा मना करने पर उन्होंने पिटाई कर रहे ग्रामीणों की ओर से भी उन्हें जान से मार देने की धमकी दी। शोएब के पिता का कहना है कि गांव में सड़क बनाने को लेकर पूर्व से विवाद था और उसी विवाद में चोरी का झूठा आरोप लगाकर उनके पुत्र की पिटाई कर जान ले ली। मृतक के पिता का कहना है कि शोएब दूध लेने गांव गया था। 

इस संबंध में जोकीहाट के थानाध्यक्ष विकास कुमार आजाद ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और पुलिस कई बिन्दुओं पर जांच में जुटी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि मृतक चोरी करने के लिए गया था और इसी क्रम में भीड़ ने उसे पकड़ कर पिटाई कर दी। पिटाई से उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक इस्माइल का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है और चोरी के आरोप में जेल भी जा चुका है। पुलिस की ओर से जांच करने और कानून को हाथ मे लेने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

टॅग्स :बिहारबिहार समाचारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट