लाइव न्यूज़ :

बिहारः बेगूसराय में फेरीवाले से नाम पूछकर मारी गोली, कहा- यहां क्या कर रहो, तुम्हें पाकिस्तान में रहना चाहिए

By एस पी सिन्हा | Updated: May 28, 2019 07:20 IST

बेगूसराय वारदातः घायल ने पुलिस को बताया कि वह गांव में बाइक से फेरी कर रहा था कि तभी शराब के नशे में राजीव यादव नाम के एक शख्स ने रोककर उसका नाम पूछा और जब उसने अपना नाम बताया तो उसने गाली देते हुए कि वह यहां क्या कर रहा है? उसे तो पाकिस्तान में जाना चाहिए. 

Open in App

बिहार के बेगूसराय से एक बड़ी घटना सामने आ रही है, जहां एक फेरी वाले को सिर्फ इसलिए गोली मार दी गई है क्योंकि वह अल्पसंख्यक समुदाय से था. गोली मारने से पहले उससे कहा कि वह यहां क्या कर रहा है? उसे तो पाकिस्तान जाना चाहिए था. घटना जिले के चेरिया-बरियारपुर के थाना क्षेत्र के कुभी गांव की है. 

घायल ने पुलिस को बताया कि वह गांव में बाइक से फेरी कर रहा था कि तभी शराब के नशे में राजीव यादव नाम के एक शख्स ने रोककर उसका नाम पूछा और जब उसने अपना नाम बताया तो उसने गाली देते हुए कि वह यहां क्या कर रहा है? उसे तो पाकिस्तान में जाना चाहिए. 

पीड़ित ने बताया है कि मुझसे उसने नाम पूछा तो हम नाम कासिम बताया तो उन्होंने कहा तुम्हें तो पाकिस्तान में रहना चाहिए और इसी बात पर गोली मार दिया, वह शराब पिया हुआ था. इस मसले में पुलिस जानकारी हासिल करने में जुट गई है. एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जल्द हीं पता लगाकर दोषी को गिरफ्तार किया जाएगा. 

यहां बता दें कि बिहार के ही बेगूसराय से एक और घटना आई थी, जिसमें एक प्रेमी जोडे़ को कुछ लड़के लाठी-डंडों से पीट रहे हैं. इतना ही नहीं उन्हें अश्लील गालियां भी दी जा रही हैं और उसके साथ रेप का भी प्रयास किया जा रहा है.

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट