लाइव न्यूज़ :

बिहारः पटना में बेखौफ बदमाशों ने मार्निग वॉक पर गए युवक को गोलियों से भूना, सोती रही पुलिस

By एस पी सिन्हा | Updated: May 27, 2019 14:50 IST

पटना मर्डरः प्राप्त जानकारी के अनुसार, वह टहलने के बाद जैसे ही इलाके के एक अपार्टमेंट के पास पहुंचा अपराधियों ने उसे गोलियों से भून दिया. युवक को एक गोली सिर जबकि दूसरी गोली पेट में लगी है.

Open in App

बिहार में आए दिन आपराधिक घटनाएं सामने आती रहती हैं. इसी कड़ी में राजधानी पटना शहर के बुद्धा कालोनी थाना क्षेत्र के किदवईपुरी में अपरधियों ने रवि गोप नाम को युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसे मौत के घाट उतार दिया. इस घटना के बाद पटना पुलिस की गश्ती पर बडा सवाल खड़ा कर दिया है. सोमवार सुबह अपराधियों ने शहर के पॉश इलाके किदवईपुरी इलाके में घटना को उस वक्त अंजाम दिया, जब मंदिरी निवासी युवक रवि राय पार्क में टहलकर घर लौट रहा था. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वह टहलने के बाद जैसे ही इलाके के एक अपार्टमेंट के पास पहुंचा अपराधियों ने उसे गोलियों से भून दिया. युवक को एक गोली सिर जबकि दूसरी गोली पेट में लगी है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया. वहीं, हत्या की खबर मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. 

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर समेत कई थानों की पुलिस पहुंची. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के जांच में के बाद बुद्धा कॉलोनी थाना अध्यक्ष ने बताया कि मृतक रवि गोप का पहले भी कई आपराधिक इतिहास रहा है. हाल के दिनों में जेल से बाहर आया था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएमसीएच भेज दिया और जांच में जुट गई है. पुलिस युवक के आपराधिक इतिहास को खंगालने में पुलिस जुटी है. 

वहीं, मौके पर मौजूद मृतक के भाई ने पटना पुलिस के कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए बताया पुलिस एक्टिव रहती तो घटना नहीं होती. जब सुबह में मॉर्निंग वॉक करने वाला कोई भी युवक सुरक्षित नहीं है तो कौन सुरक्षित रहेगा? 

वहीं, इस घटना के बाद पार्क और आसपास मार्निग वॉक कर रहे लोग आपाधापी में भागने लगे और दुकानें बंद होने लगीं. अपराधियों ने जिस जगह पर इस घटना को अंजाम दिया है वहां से दो-दो थाने बुद्धा कॉलनी और कोतवाली महज 500 मीटर की दूरी पर हैं. फिलहाल युवक की हत्या किन कारणों से की गई है इसका पता नहीं लग सका है. 

यहां बता दें कि पटना के आसपास इलाके में एक सप्ताह के अंदर पांच से हत्या, चोरी, लूट, की घटना हो चुकी है, लेकिन अब तक पटना पुलिस के हाथ खाली है. इस घटना के बाद से पटना पुलिस के गश्ती पर कहीं न कहीं बड़ा सवाल खड़ा कर दिया और हर बार की तरह जल्द अपराधी को गिरफ्तार करने की बात में कह रही है.

टॅग्स :हत्याकांडबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े