लाइव न्यूज़ :

बिहार: दो बच्चों के बाप ने नाबालिग को किडनैप कर किया दो महीने तक यौन शोषण, देह व्यापार के धंधे में चाहता था धकेलना

By एस पी सिन्हा | Updated: January 14, 2020 17:22 IST

Bihar: शीतला स्थान निवासी लक्ष्मण पासवान का दुकान पर आना-जाना था. इसी क्रम में उसने पीड़िता को झांसे में ले लिया तथा उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ पश्चिम बंगाल के सिलीगुडी चला गया. वहां उसने दो महीने तक उसके साथ दुष्कर्म किया. 

Open in App

बिहार के कटिहार जिला मुख्यालय के सहायक थाना क्षेत्र के मिर्चाईबारी निवासी 14 वर्षीया नाबालिग बच्ची को तीन बच्चों के पिता द्वारा बहला-फुसलाकर पश्चिम बंगाल के सिलीगुडी ले जाने और दो महीने तक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है. जब अधेड़ का इतने से भी मन नहीं भरा तो वह नाबालिग को देह व्यापार के लिए मंडी में बेचने जा रहा था, लेकिन समय रहते पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर लिया. फिलहाल, बच्ची को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना बाबत पीड़िता की मां के बयान पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कर सहायक थाना पुलिस ने अपहृत नाबालिग को बरामद कर लिया है. आज धारा 164 के तहत बयान के लिए न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया. जहां पीड़िता ने अपना बयान दर्ज कराया. बताया जाता है कि पीड़िता के माता-पिता मिर्चाईबारी अंबेडकर चौक स्थित एक चाय स्टॉल चलाते थे. 

यहां शीतला स्थान निवासी लक्ष्मण पासवान का दुकान पर आना-जाना था. इसी क्रम में उसने पीड़िता को झांसे में ले लिया तथा उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ पश्चिम बंगाल के सिलीगुडी चला गया. वहां उसने दो महीने तक उसके साथ दुष्कर्म किया. 

उसके बाद लक्ष्मण उसे अपनी ससुराल रायगंज लेकर चला गया. कुछ दिनों तक पीड़िता को अपनी ससुराल में रखा. उसके बाद अपनी सास के साथ उसे कटिहार भेज दिया. इस बात की जानकारी मिलते ही अपहृत पीड़िता की मां सहायक थाने पहुंची और घटना की बाबत लक्ष्मण पासवान सहित अन्य के विरुद्ध लिखित आवेदन देते हुए अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई. 

पीड़िता की कटिहार में होने की सूचना मिलते ही सहायक थाने की पुलिस शरीफगंज में छापेमारी कर अपहृता को बरामद कर लिया. पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुटी है.

टॅग्स :रेपबिहारलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा