लाइव न्यूज़ :

बिहार: पीएम मोदी और सीएम योगी के आधार कार्ड के साथ छेड़छाड़ के आरोप में शख्स गिरफ्तार, दोनों नेताओं का बदला था जन्मतिथि

By आजाद खान | Updated: July 27, 2023 13:03 IST

Open in App

पटना: गुजरात पुलिस की एक टीम ने बुधवार को बिहार के एक गांव से एक शख्स को गिरफ्तार किया है। शख्स पर आरोप है कि इसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आधार कार्ड से कथित तौर पर छेड़छाड़ की है। 

दावा है कि इस शख्स ने दोनों नेताओं की जन्मतिथि बदली और इसके साथ छेड़छाड़ की है। गुजरात पुलिस ने लोकल पुलिस की मदद से शख्स को पकड़ा है और उससे आगे की पूछताठ कर रही है। 

क्या है पूरा मामला

बिहार पुलिस की मदद से गुजरात पुलिस ने मुजफ्फरपुर जिले से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले में बोलते हुए मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि अर्पणा दुबे उर्फ ​​मदन कुमार को जिले के सदातपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया।

एसएसपी ने आगे कहा है कि "आरोपी जिले के गरीबा गांव गांव का रहने वाला है। वह कांटी थाना क्षेत्र के सदातपुर इलाके के एक कॉलेज से ग्राजुएशन की पढ़ाई कर रहा था।" उनके अनुसार, उन्हें इस बात की जानकारी मिलने के बाद कि शख्स ने वेबसाइट पर आधार कार्ड के साथ छेड़छाड़ की, उसकी आईपी एड्रेस का पता लगाया गया और आरोपी तक पहुंचा गया। 

मामले में हो रही है आगे की कार्रवाई

बता दें कि विजिटिंग पुलिस टीम यानी गुजरात पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद ली और आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शख्स न केवल इन दोनों नेताओं की जन्मतिथि बदली बल्कि उनके आधार कार्ड के साथ छेड़छाड़ और दुरुपयोग किया गया है। 

अधिकारी ने आगे बताया कि गुजरात पुलिस टीम आगे की जांच कर रही है और कार्रवाई के लिए आरोपी दुबे को अपने साथ ले भी गई है। 

टॅग्स :क्राइमबिहारबिहार समाचारPoliceनरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास