लाइव न्यूज़ :

बिहारः भागलपुर में काली देवी को खुश करने के लिए तांत्रिक की सलाह पर चाचा ने भतीजे की बलि चढ़ा दी

By भाषा | Updated: October 29, 2019 06:08 IST

बिहारः बच्चे का शव मिलने के बाद उसके माता-पिता ने पुलिस में शिकायत की जिसके बाद रविदास और तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया गया।

Open in App

बिहार के भागलपुर जिले में देवी काली को खुश करने के लिए एक तांत्रिक की सलाह पर एक चाचा ने अपने 10 वर्षीय भतीजे की कथित तौर पर बलि चढ़ा दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशिष भारती ने सोमवार को बताया कि आरोपी शिवानंद रविदास का अपना कोई बच्चा नहीं था और उसे एक स्थानीय तांत्रिक विभाष मंडल ने सलाह दी कि संतान की उसकी इच्छा तभी पूरी होगी जब वह किसी करीबी रिश्तेदार के बच्चे की बलि काली पूजा के दिन देगा।

यह घटना रविवार देर रात पिरापैंती पुलिस थाना क्षेत्र के दिलौर गांव में हुई। भारती ने बताया कि रविदास अपने भतीजे को पहले से तय एक स्थान पर पटाखा खरीदने के बहाने ले गया और उसका गला रेत दिया।

बच्चे का शव मिलने के बाद उसके माता-पिता ने पुलिस में शिकायत की जिसके बाद रविदास और तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया गया।

टॅग्स :बिहारहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े