लाइव न्यूज़ :

बिहारः महादलित महिला को फुसलाकर जंगल ले गए तीन युवक, बारी-बारी किया गैंगरेप

By एस पी सिन्हा | Updated: July 15, 2018 15:53 IST

खोपीरा गांव रणवीर सेना के संस्थापक रहे ब्रम्हेश्वर मुखिया का है। ब्रम्हेश्वर मुखिया की चार साल पहले आरा में हत्या कर दी गई थी। इस कारण गांव की ख्याति मुखिया जी के गांव से भी रही है।

Open in App

पटना, 15 जुलाईः बिहार के भोजपुर जिले में पवना थाना क्षेत्र के खोपीरा गांव में एक 45 वर्षीय महादलित महिला से सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का मामला सामने आया है, जहां तीन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। यही नही पीडिता के विरोध करने पर आरोपियों ने पीडिता की जमकर पिटाई भी की जिससे उसकी हालात चिंताजनक बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम खोपीरा गांव निवासी एक महादलित महिला को मनियछ गांव के तीन युवक बहला फुसलाकर गांव से दूर बाधार की ओर ले गए। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद तीनो आरोपी पीडिता को बेहोशी की हालत में छोडकर फरार हो गए।

पीडिता के परिजन रात भर घर नहीं आने से काफी परेशान थे उनके द्वारा गांव समेत आसपास में महिला की तलाश के लिए काफी खोजबीन की गई पर उसका कहीं कोई पता नहीं चला। सुबह जब गांव के लोग मवेशी चराने खेत में गए तो देखा कि पीडित महिला बेहोशी की हालत में खेत में पडी हुई है। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। परिजनों ने तत्काल मौके पर पहुंच कर पीडिता को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया। पीडिता को अभी तक होश नहीं आया है और उसकी स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है।

इस संबंध में पूछे जाने पर भोजपुर के एसपी अवकाश कुमार से इस संबंध मे जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नही उठाया। वहीं, डीएसपी सदर पंकज कुमार ने बताया कि महिला अभी बयान देने की स्थिती में नही है, जब बयान देने की स्थिती में होगी तो उसके फर्द बयान के आधार पर हीं प्राथमिकी दर्ज की जायेगी। पवना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। यहां यह भी बता दें खोपीरा गांव रणवीर सेना के संस्थापक रहे ब्रम्हेश्वर मुखिया का है। ब्रम्हेश्वर मुखिया की चार साल पहले आरा में हत्या कर दी गई थी। इस कारण गांव की ख्याति मुखिया जी के गांव से भी रही है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :बिहारगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह