लाइव न्यूज़ :

मां को आपत्तिजनक देख दोनों बेटों ने आशिक को पीट-पीटकर मार डाला, आधी रात को मिलने पहुंचा था

By एस पी सिन्हा | Updated: June 6, 2021 19:16 IST

बिहार के मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र के हरिणे गांव का मामला है. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. एक को हिरासत में लिया है. दूसरा शख्स फरार है.

Open in App
ठळक मुद्देआशिक के हाथ-पैर बांध दिए और फिर उसकी जमकर पिटाई करनी शुरू कर दी.अजीबोगरीब वारदात से गांव में सनसनी फैल गई है. बताया जा रहा है कि मृतक संतोष साह का भगत साह की पत्नी के साथ अवैध संबंध था.

पटनाः बिहार में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया. मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र के हरिणे गांव में मां के आशिक की उसके दोनों बेटों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी.

महिला का गांव के ही एक अधेड़ के साथ अवैध संबंध था. उसके दोनों बेटों को इस बात की जानकारी थी. शनिवार की देर रात जब आशिक महिला से मिलने उसके घर में घुसा तो उसके दोनों बेटों ने देख लिया. पहले तो दोनों ने आशिक के हाथ-पैर बांध दिए और फिर उसकी जमकर पिटाई करनी शुरू कर दी.

दोनों बेटों ने अपनी मां के आशिक को तब तक पीटा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई. हत्या के बाद शख्स को शव को घर से दूर ले जा कर फेंक दिया.उधर, इस अजीबोगरीब वारदात से गांव में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान संतोष साह के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि मृतक संतोष साह का भगत साह की पत्नी के साथ अवैध संबंध था.

शनिवार देर रात वह महिला से मिलने के लिए उसके घर में घुसा था. रात एक बजे महिला के एक बेटे ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया. दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखकर महिला के बेटे ने शोर मचाना शुरू कर दिया. इसके बाद महिला का दूसरा बेटा भी मौके पर आ धमका. दोनों ने मां के प्रेमी को पकड़ कर पहले बांधा और उसके बाद दोनों ने पिटाई कर दी.

महिला के दोनों बेटों की पिटाई से महिला के प्रेमी की मौत हो गई. इसके बाद दोनों ने शव को कुछ दूरी पर फेंक दिया. सुबह ग्रामीणों को शव दिखा तो पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. वहीं, पुलिस ने मौके पर मौजूद आरोपी करीब अजय साह को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है. आरोपी ने पुलिस के सामने गुनाह भी स्वीकार कर लिया है.

इधर, महिला घर छोड़कर फरार हो गई है, जबकि उसका दूसरा बेटा पुलिस के आने से पहले फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला का पति दूसरे राज्य में नौकरी करता है. पुलिस अन्य आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है. थानाध्यक्ष प्रेमलाल पासवान ने बताया प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है. इस बीच मामले की जांच पड़ताल करने डीएसपी अरुण कुमार सिंह ने भी घटनास्थल पहुंचे. मामले में लोगों से पूछताछ किया है.

 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े