लाइव न्यूज़ :

बिहार: प्रेमी ने अस्पताल में भर्ती प्रेमिका के मांग में भरा सिंदूर, मां और भाई ने मिलकर युवक की जमकर पिटाई

By एस पी सिन्हा | Updated: August 19, 2018 20:02 IST

बिहार के पूर्णिया के हाट नगर थाना इलाके में प्रेम में पागल एक प्रेमी ने अस्पताल में भर्ती अपनी प्रेमिका के माथे पर सिंदूर भर दिया। एक युवती की तबीयत खराब होने पर उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Open in App

पटना,19 अगस्त: बिहार के पूर्णिया के हाट नगर थाना इलाके में प्रेम में पागल एक प्रेमी ने अस्पताल में भर्ती अपनी प्रेमिका के माथे पर सिंदूर भर दिया। एक युवती की तबीयत खराब होने पर उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान सदर अस्पताल में भर्ती लड़की की मांग में युवक ने भरा सिंदूर तो जमकर हंगामा हुआ। लड़की की मां और उसके भाई ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। 

इसके बाद केहाट थाने की पुलिस को भी इसकी सूचना दी। पुलिस युवक को पकड़कर थाने ले आई है। युवक रिश्ते में लड़की की भाभी का भाई बताया जा रहा है। दरअसल मामला रात दस बजे की है। पूर्णिया के हरदा सतकोदरिया के निवासी की 25 वर्षीय बेटी शनिवार की सुबह से ही अस्पताल में भर्ती थी। बताया जाता है कि उसने आयरन की काफी गोलियां निगल ली थी। इसके बाद से उसे अस्पताल लाया गया। शनिवार की देर शाम तक स्थिति सामान्य होने लगी। इस बीच लड़की की भाभी का भाई दस बजे रात अस्पताल पहुंचा।

उसने आनन-फानन में भर्ती लड़की की मांग में सिंदूर डाल दिया। उस समय लड़की की मां और उसका भाई वहां मौजूद था। दोनों ने मिलकर युवक की जमकर पिटाई कर दी। युवक अकेला था। अन्य लोगों को भी जैसे ही घटना की जानकारी मिली तो उसकी जमकर पिटाई कर दी। साथ ही केहाट थाने की पुलिस की इसकी सूचना दी। केहाट थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिलते ही थाने की पुलिस को अस्पताल भेजा गया। साथ ही युवक की गिरफ्तारी कर थाने ले आई। फिलहाल लिखित आवेदन नहीं मिला है। 

दरअसल, इलाज के लिए भर्ती युवती ने बताया कि वह उस युवक से वो प्यार करती है। वहीं नीतीश की गिरफ्तारी के बाद से युवती उसकी रिहाई की जिद करने लगी और तबतक इलाज कराने से मना कर दिया और कहा कि जबतक नीतीश को पुलिस नहीं छोड़ देती। आरोपी को अपना पति कहते हुए युवती का कहना है कि जब तक उसके पति नहीं आएंगे वे इलाज नहीं करवाएगी। उसने ये भी कहा कि अगर उसे कुछ होता है तो उसका जिम्मेदार अस्पताल प्रशासन होगा। युवती का कहना है कि वे दोनों बालिग हैं और उनकी शादी एक दूसरे की मर्जी से हुई है। बताया जाता है कि के नगर थाने के सतकोदरिया गांव की रहने वाली एक युवती से इसी थाने के विषहरिया के युवक से पिछले तीन चार सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

 दोनों शादी करना चाहते थे मगर दोनों के घर वाले तैयार नहीं थे। कहा जा रहा है कि घर वालों की रवैये से क्षुब्ध युवक ने शुक्रवार को आत्महत्या करने की कोशिश की लेकिन समय पर अस्पताल पहुंचाए जाने पर उसकी जान बच गई। जब इस बात की खबर लड़की को मिली तो आनन-फानन में शनिवार को उसने भी आत्महत्या की कोशिश की। घरवालों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े