लाइव न्यूज़ :

आपत्तिजनक हालत में प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने पकड़ा, सिर मुंडाकर गांव में घुमाया

By एस पी सिन्हा | Updated: August 11, 2018 20:27 IST

थाने से महज दो सौ मीटर की दूरी पर ग्रामीण प्रेमी-प्रेमिका के साथ बर्बर सलूक करते रहे। लेकिन, पुलिस इस मामले से अनजान बनी रही।

Open in App

पटना, 11 अगस्तःबिहार के कटिहार जिले के कोढा थाना क्षेत्र के संथाली टोला के समीप शाम के समय पोल्ट्रीफार्म में एक प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड लिया। फिर, सिर मुंड कर जूते की माला पहना उन्हें पूरे गांव में घुमाया। उसके बाद खूंटे से बांध कर मारा-पीटा। इस दौरान प्रेमिका चिल्‍लाती रही कि उसे किसी की परवाह नहीं, प्‍यार किया तो डरना क्‍या?

बताया जाता है कि इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को रात भर आदिवासी टोला के ही एक घर में बंधक बनाकर पीटा। फिर सुबह ग्रामीणों उन दोनों का बाल मुंडवाकर गले में जूते-चप्पल की माला पहनाकर पूरी बस्ती में घुमाया। इस प्रकरण में सबसे आश्चर्य की बात यह रही कि थाने से महज दो सौ मीटर की दूरी पर ग्रामीण प्रेमी-प्रेमिका के साथ बर्बर सलूक करते रहे। लेकिन, पुलिस इस मामले से अनजान बनी रही। जब इस बात की जानकारी एसपी विकास कुमार को हुई तब उनके निर्देश पर कोढा थाने में पांच नामजद और 30 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई। 

बताया जाता है कि कोलाशी ओपी क्षेत्र निवासी सोनू साह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। आदिवासी टोला की एक विवाहित महिला जिसका अपने पति से संबंध विच्छेद हो चुका है उसके साथ सोनू के रिश्ते कुछ दिनों से प्रगाढ होने लगे। दोनों सामाजिक बंधन को दरकिनार कर एक दूसरे से मिलते रहे। गुरुवार की देर शाम ग्रामीणों ने उन दोनों को अंतरंग अवस्था में देख लिया।

सोनू व उसकी प्रेमिका को आपत्तिजनक स्थिति में देख ग्रामीणों ने पकड लिया और उसकी जमकर पिटाई की। उसके बाद दोनों को मदन हेंब्रम के घर में रात भर खूंटे से बांध कर रखा। इस दौरान दर्जनों आदिवासी समाज के लोग मदन के आंगन में जुटे और सभी बारी-बारी से प्रेमी जोडे को पीटते रहे। यह सिलसिला रात भर चला। सुबह हुई तो समुदाय के कुछ लोगों के निर्देश पर दोनों का बाल मुंडवा जूते-चप्पल की माला पहनाकर पूरे बस्ती में घुमाया गया। 

पुलिस का कहना है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीडित महिला व पुरुष को छुडा लिया गया है। दोनों अपने-अपने घर चले गये। एसपी विकास कुमार ने बताया कि कोलाशी ओपी क्षेत्र में इस प्रकार की घटना की सूचना प्राप्त हुई। इसके बाद पीडित महिला के पिता को थाने बुलाया गया। लेकिन उसने आवेदन देने से मना कर दिया। उक्त मामले में दोनों को बंधक बनाकर पिटाई करने तथा उन दोनों का बाल मुंडवा कर गांव में घुमाने को लेकर कोलाशी कैंप के चौकीदार नारायण तुरी के बयान पर कोढा थाने में पांच नामजद व 30 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। बहह एसपी ने कहा कि मामले में जो भी दोषी होंगे, उनकी गिरफ्तारी शीघ्र की जायेगी।

हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। हमारा यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें। हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा