लाइव न्यूज़ :

बिहार: शराब तस्करी करने वाली लड़की गिरफ्तार, स्कूटी से करती थी होम डिलीवरी

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: January 31, 2021 17:01 IST

पूछताछ में युवती ने जुर्म की वजह आर्थिक तंगी को बताया है। इससे वह लड़की प्रतिदिन 500-1000 रुपये कमा लेती थी...

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्करी।पुलिस ने किया 25 वर्षीय लड़की को गिरफ्तार।युवती स्कूटी से करती थी शराब सप्लाई।

बिहार में शराबबंदी के बाद शराब तस्करी के काम में अब युवतियां भी शामिल हो गई हैं. पटना में अब हाई प्रोफाइल युवतियां भी शराब की सप्लाई में जुट गई हैं और शराब का धंधा बेरोकटोक कर रही हैं. पुलिस को जरा सा शक भी नहीं हो रहा था और युवतियां शराब की होम डिलिवरी कर रही हैं. इसका खुलासा उस समय हुआ जब शराब की होम डिलिवरी कर रही बुलबुल कुमारी नाम की एक युवती को पीरबहोर पुलिस ने चेकिंग के दौरान अशोक राजपथ में पकड लिया. इसके पास से 180 एमएल की 18 बोतल शराब बरामद की गई है. इसके साथ ही उसकी स्कूटी भी जब्त कर ली गई है. 

गिरफ्तार लड़की ग्रेजुटएट, आर्थिक तंगी को बताया जुर्म की वजह

बताया जा रहा है कि बुलबुल कुमारी अपनी स्कूटी की डिक्की में सभी बोतलों को छुपा कर रखा था और सप्लाई करने जा रही थी. युवती भिखना पहाड़ी के समीप स्थित बिहारी साव लेन गली की रहने वाली है. युवती की उम्र 25 वर्ष है और स्नातक पासआउट है. पुलिस की पूछताछ में इसने बताया कि घर की आर्थिक तंगी करने के कारण इस धंधे में उतर गई और शराब की सप्लाई करने लगी. इससे उसे प्रतिदिन 500 से 1000 रुपये की कमाई हो जाती है.

मोबाइल फोन की चल रही जांच

पीरबहोर पुलिस ने बताया कि उसने पूछताछ में फिलहाल यह जानकारी नहीं दी है कि वह शराब कहां से ला रही थी और किसे सप्लाई करने जा रही थी? उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है, जिसकी जांच की जा रही है. वहीं, इस खबर के बाद शहर में अब चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है और अब लडकियों की गाडियां भी जांच की जाने लगी है. इसके पहले अमूमन लडकियों की गाडियों की तलाशी नही ली जाती थी.

सूचना के आधार पर पुलिस ने दबोचा

बताया जा रहा है कि पुलिस को खबर मिली थी कि युवती अपनी स्कूटी के अंदर शराब छिपाकर ले जा रही है. युवती बुलबुल कई दिनों से शराब की होम डिलिवरी कर रही थी. महिला होने के कारण वह हमेशा पुलिस की जांच के दौरान बच निकलती थी क्योंकि कोई भी उसकी स्कूटी की डिक्की को खोल कर चेक नहीं करता था और उससे केवल गाड़ी के कागजात देखने के बाद जाने की इजाजत दे दी जाती थी.

इसी का फायदा उठाते हुए वह आराम से शराब की डिलिवरी पटना के विभिन्न इलाकों में कर रही थी. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच में जुटी है. अब पटना पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि युवती का किन-किन लोगों से संपर्क था और कहां से शराब ले जा कर किसको देती थी. पुलिस उसके कॉल डिटेल का रिकॉर्ड भी खंगाला रही है ताकि शराब तस्करी में शामिल अन्य लोगों का पता चल सके.

टॅग्स :बिहारक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा