लाइव न्यूज़ :

बिहार में शराबबंदीः 6 माह में 60000 लोग अरेस्ट, 16 लाख लीटर से अधिक देसी और विदेशी शराब जब्त, 7,000 से अधिक वाहन पर कार्रवाई, देखें कौन जिला सबसे आगे

By एस पी सिन्हा | Updated: July 14, 2022 14:52 IST

बिहार सरकार ने पांच अप्रैल 2016 से राज्य में शराब के निर्माण, व्यापार, भंडारण, परिवहन, बिक्री और खपत पर रोक लगाने और इसका उल्लंघन दंडनीय अपराध बनाने के कानून को लागू किया था।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अप्रैल 2016 में राज्य में शराबबंदी लागू की थी।उल्लंघन करने के आरोप में जनवरी से जून के बीच कुल 59,015 लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों में करीब 10 प्रतिशत यानी 5,642 अकेले पटना जिले से हैं।

पटनाः बिहार में चालू वर्ष की पहली छमाही में शराबबंदी कानून का कथित उल्लंघन करने के आरोप में करीब 60 हजार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मुख्यालय द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में 16 लाख लीटर से अधिक देसी और विदेशी शराब की जब्ती भी हुई जबकि शराब ले जा रहे 7,000 से अधिक वाहन जब्त किए गए हैं।

आंकड़ों के मुताबिक शराब की बिक्री और खपत पर प्रतिबंध का उल्लंघन करने के आरोप में जनवरी से जून के बीच कुल 59,015 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पिछले छह महीने के दौरान गिरफ्तार किए गए लोगों में करीब 10 प्रतिशत यानी 5,642 अकेले पटना जिले से हैं, जहां सबसे अधिक मात्रा (1.56 लाख लीटर) में शराब भी जब्त की गई।

बिहार के सभी 38 जिलों में कुल जब्त शराब में 9.75 लाख लीटर विदेशी शराब और 6.90 लाख लीटर देसी शामिल है। इस अवधि के दौरान जब्त किए गए वाहनों कार, ट्रक और बसें जिनमें शराब अवैध रूप से ले जाया गया, की कुल संख्या 7,105 रही। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अप्रैल 2016 में राज्य में शराबबंदी लागू की थी।

बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद दूसरे राज्यों से तस्करी कर लाए गए शराब की जब्ती आए दिन होने के अलावा पिछले छह महीनों में कथित जहरीली शराब पीने से चार दर्जन से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। बिहार सरकार ने पांच अप्रैल 2016 से राज्य में शराब के निर्माण, व्यापार, भंडारण, परिवहन, बिक्री और खपत पर रोक लगाने और इसका उल्लंघन दंडनीय अपराध बनाने के कानून को लागू किया था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली