लाइव न्यूज़ :

Bihar Liquor Deaths: सारण में जहरीली शराब ने 14 को मारा, आधा दर्जन अस्पताल में भर्ती, लोकसभा में हंगामा

By एस पी सिन्हा | Updated: December 14, 2022 15:27 IST

Bihar Liquor Deaths: बिहार के सारण जिले के मसरख में 10 लोगों की जहरीली शराब के सेवन से मौत हुई है, जबकि अमनौर के तीन एवं मढ़ौरा के एक व्यक्ति शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देसारण (छपरा) जिले में जहरीली शराब के सेवन से अभी तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है।आधा दर्जन से अधिक लोगों का उपचार सदर अस्पताल एवं पीएमसीएच में चल रहा है।जिला प्रशासन की तरफ से शराब पीने से मौत की पुष्टि नहीं की गई है।

पटनाः बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद जहरीली शराब से होने वाली मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आये दिन किसी ना किसी इलाके से जहरीली शराब के सेवन से होने वाली मौतों की खबरें आती रहती हैं। इसी कड़ी में सारण (छपरा) जिले में जहरीली शराब के सेवन से अभी तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है।

हालांकि यह आंकड़ा अभी और भी बढ़ सकता है। एक साथ इतने लोगों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। इसमें सबसे अधिक जिले के मसरख निवासी लोगों की मौत हुई है। यहां के 10 लोगों की जहरीली शराब के सेवन से मौत हुई है। जबकि अमनौर के तीन एवं मढ़ौरा के एक व्यक्ति शामिल है। जबकि आधा दर्जन से अधिक लोगों का उपचार सदर अस्पताल एवं पीएमसीएच में चल रहा है।

हालांकि, जिला प्रशासन की तरफ से शराब पीने से मौत की पुष्टि नहीं की गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतकों ने सोमवार की देर शाम में शराब पीया था। गंभीर रुप से बीमार लोगों का इलाज सदर अस्पताल, छपरा और पीएमसीएच, पटना में चल रहा है। घटना के बाद पुलिस भी सक्रिये हो गई है।

वहीं, इसुआपुर थाना क्षेत्र में भी जहरीली शराब से मौत हुई है। इस घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने मसरख हनुमान चौक स्टेट हाईवे-90 पर शव को रखकर जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी किया। पुलिस प्रशासन इस घटना पर कुछ भी बताने से इंकार कर रहा है। सारण के एसपी संतोष कुमार ने बताया कि पूरे मामले की अभी पड़ताल की जा रही है।

घटना के बाद से ही सदर अस्पताल में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। उधर, इतनी संख्या में मौत के बाद प्रभावित गांव में मातम छाया हुआ है और परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। सभी लोग सोमवार की शाम में एक जगह पर शराब पी रखी थी। इसके बाद मंगलवार के दिन से उनकी हालत बिगड़ने लगी।

शाम में सभी को मसरख स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इस घटना में मृतकों की पहचान मुकेश शर्मा (30 वर्ष) पुत्र- बच्चा शर्मा, हनुमानगंज थाना, मसरख, सारण,अमित रंजन (38 वर्ष) पुत्र- दिजेंद्र कुमार सिंह, डोईला, थाना इसुआपुर, सारण,संजय सिंह (45 वर्ष) पुत्र- वकील सिंह, डोइला, थाना इसुआपुर, सारण, विजेन्द्र यादव (46 वर्ष) पुत्र- स्व. नरसिंह राय, डोईला, थाना इसुआपुर, जारण, रामजी साह (55 वर्ष) पुत्र- गोपाल साह, शास्त्री टोला, थाना मरारक, सारण,कुणाल कुमार सिंह (38 वर्ष) पुत्र- भदु सिंह, मसरख यदु मोड़, थाना मसरख, सारण, नासिर हुसैन (42 वर्ष) पुत्र- समसुद्दीन, मसरख तख्त, थाना मसरख, सारण,जयदेव सिंह (43 वर्ष) पुत्र- बिंदा सिंह, गांव बेंग छपरा, थाना मसरक, सारण,रमेश राम- 42 वर्ष-कन्होया राम -गांव बेंग छपरा, थाना मसरक, सारण,चंद्रमा राम (48 वर्ष) पुत्र- स्व. जीताराम, मसरख, थाना मसरक, सारण, विक्की महतो (42 वर्ष) पुत्र -सुरेश महतो, मढ़ौरा, सारण के अलावे अन्य लोग शामिल हैं।

तीन लोगों की पहचान नही हो सकी है। बता दें कि सारण जिले में जहरीली शराब पीने से पहले भी कई मौत हो चुकी है। मगर अभी तक प्रशासन के द्वारा बड़ी सख्ती अवैध शराब बनाने और बेचने वालों पर नहीं की गई। वहीं इस मामले पर मद्य निषेध मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि एसपी के द्वारा उन्हें 6 के मौत की जानकारी दी गई है।

इस मामले में 3 की गिरफ्तारी हुई है। प्राथमिकी दर्ज कर छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो सदस्यों ने बिहार के सारण जिले में कथित रूप से जहरीली शराब पीने से कुछ लोगों की मौत का मुद्दा उठाते हुए इसके लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

शून्यकाल में इस मुद्दे को उठाते हुए भाजपा के राजीव प्रताप रूड़ी ने कहा कि बिहार में शराबबंदी है जिससे कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन उसके कारण शराब का अवैध व्यापार होता है और लोगों की मौत होती है जो चिंता की बात है। उन्होंने कहा कि जहरीली शराब पीने से लोगों की मृत्यु के मामले आते हैं और ‘‘पूरे बिहार में मातम का माहौल है’’।

रूड़ी ने कहा कि गुजरात में भी शराबबंदी है लेकिन वहां नकली शराब पीने से मौत का एक भी मामला नहीं आता क्योंकि सरकार की नीयत साफ है। बिहार के सारण से लोकसभा सदस्य जनार्दन सिग्रीवाल ने भी इस मुद्दे को उठाते हुए दावा किया कि उन्हें सूचना मिली है कि उनके संसदीय क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है और दर्जनों अस्पतालों में हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारनीतीश कुमारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली