लाइव न्यूज़ :

बिहार में शराबबंदी कानून के कारण पुलिस अब आलू-प्याज बेचने पर मजबूर, जानिए पूरा मामला!

By एस पी सिन्हा | Updated: January 29, 2022 20:54 IST

बिहार में शायद यह पहला मामला होगा जब पुलिसिंग के अलावा कई सामान की बिक्री भी बिहार पुलिस के जवानों को करना पड़ेगा. अरवल जिले के कलेर थाना क्षेत्र में लाखों रुपये के आलू हाल के दिनों में जब्त किए गए थे.

Open in App
ठळक मुद्देआलू को नीलाम कर उससे मिलने वाले पैसे सरकारी कोष में जमा किए जाएं.शराब माफिया पुलिस से बचने के लिए नए नए तरीके तलाशते है. कभी एंबुलेंस तो कभी दूध और गैस सिलेंडर की आड़ में शराब छिपाकर लाते हैं.

पटनाः बिहार में शराबबंदी को सख्‍ती से लागू कराने में जुटी बिहार पुलिस को अब आलू प्याज बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है. ऐसा शराब तस्करों के कारण हो रहा है. राज्य के अरवल जिले में पुलिस को ऐसा करना पड़ रहा है.

दरअसल सोन से सटा होने के कारण शराब की तस्करी के लिए इसे सेफ जोन भी माना जाता है. बिहार में शायद यह पहला मामला होगा जब पुलिसिंग के अलावा कई सामान की बिक्री भी बिहार पुलिस के जवानों को करना पड़ेगा. अरवल जिले के कलेर थाना क्षेत्र में लाखों रुपये के आलू हाल के दिनों में जब्त किए गए थे.

पुलिस का कहना है कि आलू को नीलाम कर उससे मिलने वाले पैसे सरकारी कोष में जमा किए जाएं. दरअसल, बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बाद शराब माफिया पुलिस से बचने के लिए नए नए तरीके तलाशते है. कभी आलू के जरिये तो कभी प्याज के जरिए. कभी एंबुलेंस तो कभी दूध और गैस सिलेंडर की आड़ में शराब छिपाकर लाते हैं.

लेकिन पुलिस उनके इरादे पर पानी फेर देती है. शराब के अलावा गाड़ियों पर लदे सामान को भी पुलिस जब्त करती है. वहीं अब जब्‍त वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू है. साथ ही उनकी सामग्री की नीलामी का फैसला भी लिया गया है जो तुरंत खराब होने वाली हैं. जिस वजह से अरवल पुलिस जब्‍त आलू की नीलामी करने जा रहे रही है.

इस नीलामी से मिली राशि सरकारी कोष में जमा कराई जाएगी. यह बिहार के लिए पहला मामला होगा. जहां आलू-प्याज को भी नीलामी करना पड़ रहा है. बकायदा इसके लिए जिलाधिकारी जे. प्रियदर्शिनी की ओर से निर्देश भी जारी किया गया है. उल्लेखनीय है कि बिहार में पिछले 6 साल में 3 लाख से ज्यादा केस दर्ज हुए हैं, लेकिन सिर्फ 1200 लोगों को सजा मिली है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट