लाइव न्यूज़ :

बिहार में कानून-व्यवस्थाः भाजपा विधायक ने वीडियो जारी कर नीतीश सरकार पर किया हमला, कहा-दोबारा जंगल राज की आहट...

By एस पी सिन्हा | Updated: March 9, 2021 19:32 IST

भाजपा के सीतामढ़ी से विधायक मिथिलेश कुमार ने वीडियो जारी कर कहा है कि उन्हें बिहार में दोबारा जंगल राज की आहट सुनाई दे रही है। 

Open in App
ठळक मुद्देदारोगा हत्याकांड के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिख कर एसपी को हटाने की मांग की थी।बैरगनिया में राकेश झा और रीगा में पांच साल के एक मासूम की हत्या कर दी गई।जिला के लोग दहशत में हैं और 15 वर्ष पूर्व वाले जंगलराज का एहसास कर रहे हैं। 

पटनाः बिहार में कानून-व्‍यवस्‍था को लेकर विपक्ष तो सरकार पर हमलावर रहता ही है, अब इस मुद्दे को लेकर बीते कुछ समय से सत्‍ताधारी राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के अंदर से भी आवाजें उठने लगी हैं। ताजा मामला भाजपा के सीतामढ़ी से विधायक मिथिलेश कुमार ने एक वीडियो जारी कर उनके क्षेत्र में बिगड़ते कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता प्रकट की है।

उन्होंने वीडियो जारी कर कहा है कि उन्हें बिहार में दोबारा जंगल राज की आहट सुनाई दे रही है। इसके पहले सीतामढ़ी में हुए दारोगा हत्याकांड के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिख कर एसपी को हटाने की मांग की थी, वहीं बीते दिनों उनके एक करीबी की हत्या हुई तो वह खुलेआम पुलिस-प्रशासन पर भड़क गए।

अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया में चल रहा है, जिसमें साफ दिख रहा है कि को किस कदर बिहार की कानून व्यवस्था से परेशान हैं। उन्होंने कहा है कि कई प्रकार की छीटपुट घटनाएं बढ़ रही है। सीतामढ़ी में एक दिन में तीन आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। बैरगनिया में राकेश झा और रीगा में पांच साल के एक मासूम की हत्या कर दी गई।

जबकि सोनबरसा में नकद लूट की घटना हुई, यह चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि जिला के लोग दहशत में हैं और 15 वर्ष पूर्व वाले जंगलराज का एहसास कर रहे हैं। मिथिलेश कुमार ने कहा है कि अब तो लोग अंधेरे में अपने बच्चों को घर से निकलने भी नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे इस मामले को सदन से सड़क तक उठा रहे हैं, पता नहीं क्‍यों, अपराध पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है।

अपराधियों में भय का माहौल क्यों नहीं है? हालांकि सीतामढ़ी में कुछ मामलों में पुलिस को सफलता मिल रही है। हाल में कई अपराधी पकड़े गए हैं। इसके पहले मिथिलेश कुमार नीतीश सरकार में कानून-व्‍यवस्‍था पर सवाल उठाते हुए अपराध नियंत्रण के लिए उत्तर प्रदेश के योगी आदित्‍यनाथ मॉडल को लागू करने की बात कह चुके हैं।

हाल ही में बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विधायक मिथिलेश कुमार ने कहा था कि बिहार में एनडीए-1 व एनडीए-2 की सरकारों के बीच महागठबंधन की सरकार के बाद से अपराध बढ़े हैं।उल्लेखनीय है कि बिहार में अपराध को लेकर भाजपा के अन्‍य नेता भी समय-समय पर सवाल खड़ा करते आ रहे हैं।

विधायक पवन जायसवाल ने भी बढ़ते हुए अपराध पर चर्चा करते हुए कहा था कि बिहार में भी गाड़ी पलटनी जरूरी है। अपराध नियंत्रण के लिए यूपी की तर्ज पर योगी आदित्‍यनाथ मॉडल लागू किया जाना चाहिए। खुद भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ. संजय जायसवाल भी कानून-व्‍यवस्‍था को लेकर चिंता प्रकट कर चुके हैं।

उसके अलावा भाजपा के कई अन्‍य नेता भी कानून-व्‍यवस्‍था के मुद्दे पर नीतीश सरकार को कटघरे में खड़ा कर चुके हैं। सभी ने मुख्‍यमंत्री से स्थिति में सुधार की मांग की है, दूसरी ओर राजग की सहयोगी जदयू के नेताओं ने बिहार में कानून का राज होने की बात कही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनानीतीश कुमारआरजेडीभारतीय जनता पार्टीलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली