लाइव न्यूज़ :

देवर के प्यार में पड़कर महिला ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, सुपारी देकर कराई पति की हत्या, ऐसे खुला राज

By एस पी सिन्हा | Updated: August 22, 2021 15:14 IST

एसपी सुशील कुमार ने घटना का खुलासा किया है. पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए शूटर एवं पत्नी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र के गौरा गांव की है घटना।15 अगस्त की रात सुरेंद्र यादव नाम के आदमी की शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।पुलिस ने इस मामले में शूटर एवं पत्नी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पटना: बिहार के लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र के गौरा गांव में मानवता को झकझोर देने वाली घटना घटी है. इसमें एक शादीशुदा महिला ने देवर के साथ इश्क के चलते पति को ही मौत के घाट उतरवा दिया. इस घटना का पता तब चला जब मृतक के भाई के भी इस हत्या में शामिल होने का राज खुला.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 अगस्त की रात सुरेंद्र यादव नाम के आदमी की हत्या कर दी गई. शूटरों ने गोली मार कर सुरेंद्र यादव की हत्या कर दी थी. हत्या के बाद सुरेंद्र यादव की पत्नी ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें उसी गांव के दिलीप कुमार के साथ साथ पड़ोस के कैंदी गांव के दिनेश महतो औऱ उसके भाई राजेश कुमार के साथ कुछ अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया था. 

बहरहाल, एसपी सुशील कुमार ने घटना का खुलासा किया है. पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए शूटर एवं पत्नी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. एसपी ने बताया कि सुरेन्द्र यादव की अज्ञात अपराधियों ने चार गोली मारकर हत्या कर दी थी. 

वारदात के बाद एसपी सुशील कुमार ने एसडीपीओ रंजन कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया तब जाकर इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ. जांच में यह बात सामने आई कि मृतक की पत्नी के उसके देवर से पिछले 10 सालों से अवैध संबंध थे. इसमें पति सुरेंद्र बाधा बन रहा था. 

ऐसे में पत्नी गुलफुल देवी ने सुपारी देकर पति को रास्ते से हटाने का फैसला लिया. वहीं मृतक के भांजे द्वारा लड़की भगाने में हत्या करने का बयान देकर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था. 

पुलिस जांच में यह बात पूरी तरह से गलत निकली. एसपी ने बताया कि मामले में मृतक की पत्नी, भाई सहित शूटर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

टॅग्स :हत्याबिहार समाचारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली