लाइव न्यूज़ :

पिता को बांध उसी के आँखों के सामने 6 आरोपियों ने किया 19 वर्षीय बेटी से गैंगरेप, घटना से दहला पूरा बिहार

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 7, 2019 13:34 IST

बिहार किशनगंज रेप कांड: एसपी कुमार आशीष ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। सारे आरोपियों को जल्द पकड़कर गिरफ्तार करने के आदेश दे दिए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता ने 5 फरवरी को पूरी घटना के बारे में जानकारी देकर थाने में शिकायत दर्ज करवाई।  पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर परिवारवालों के साथ पीड़िता का भी बयान दर्ज कर लिया है।

बिहार में महिलाओं के प्रति हो रहे क्राइम ग्राफ बढ़ते ही जा रहे हैं। ताजा उदारहण बिहार जिला किशनगंज का है। जहां एक 19 वर्षीय लड़की का छह आरोपियों ने मिलकर गैंगरेप किया है। हैरान करने वाली बात ये है कि ये गैंगरेप की घटना पीड़िता के पिता के आँखों के सामने ही हुआ। आरोपियों ने हथियार के बल पर पिता को बंधक बना कर रखा था। 

हथियार के बल पूरे परिवार को बनाया बंधक

ये पूरा मामला 5 फरवरी को कुछ स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में उजागर हुआ। लेकिन घटना चार फरवरी की देर रात की है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिघलबैंक प्रखंड के अंदर आने वाले एक गांव में छह युवकों ने हथियार के बल पर लड़की के पूरे परिवार को बंधक बनाकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने 5 फरवरी को पूरी घटना के बारे में जानकारी देकर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। 

एसपी ने लिया फौरन एक्शन

एसपी कुमार आशीष ने हिन्दुस्तान अखबार को बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। सारे आरोपियों को जल्द पकड़कर गिरफ्तार करने के आदेश दे दिए गए हैं। सारे आरोपियों के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर परिवारवालों के साथ पीड़िता का भी बयान दर्ज कर लिया है। पुलिस ने फिलहाल पीड़िता को मेकिकल के लिए भेजा है। 

पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली

स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है। आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं... कुढ़ेली निवासी फैज आलम (30), शीशाबाड़ी निवासी अब्दुल मन्नान (27), कमरखोद निवासी मोहम्मद कालू (28), बच्चा गुवाबाड़ी निवासी मोहम्मद कासिम (35), बलवाडांगी पूरब टोला निवासी मोहम्मद तकरीर (24) और धनगड़ा पंचायत के गोरूमारा निवासी मोहम्मद अंसार (35) के रूप में हुई है।

पुलिस ने पहले इस बात की जानकारी दी कि गांववालों ने शुरुआत में पीड़िता और उसके पिता को पंचायत के जरिये पूरे मामले को निपटाने की सलाह दी थी। जब मामला दर्ज कर लिया गया, उसके बाद लड़की को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालांकि अभी मेडिकल रिपोर्ट नहीं आई है।(खबर लिखे जाने तक) लेकिन शुरुआती जांच में यह मामला पुलिस को बिल्कुल सच लग रहा है। 

टॅग्स :बिहाररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?