लाइव न्यूज़ :

किशनगंज में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोग जिंदा जले, गृहस्वामी सहित 4 बच्चे शामिल

By एस पी सिन्हा | Updated: March 15, 2021 13:25 IST

बिहार के किशनगंज शहर के वार्ड नंबर सात अंतर्गत सलाम कॉलोनी में सोमवार की सुबह अचानक आग लगने से चार बच्चों सहित एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गयी।

Open in App
ठळक मुद्देमृतकों में नूर आलम (44) उनकी दो बेटी तौफा एवं बबली और बेटा रहमत एवं शाहिद शामिल हैं।आग लगने के कारणों के बारे में तत्काल पता नहीं चल पाया है।मौके पर पहुंचकर अग्निशामक टीम द्वारा आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

पटनाः बिहार के किशनगंज जिले के मोहिउद्दीनपुर सलाम कॉलोनी में आग की चपेट में आने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई।

 

 मरनेवालों में गृहस्वामी सहित 4 बच्चे शामिल हैं। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। आज सुबह एक घर में आग लगने के दौरान गैस सिलेंडर फटने से चार बच्चे जिंदा जल गए। मरने वालों में दो बेटियां भी शामिल हैं। गैस सिलेंडर का धमाका इतना जोरदार था कि घटनास्थल पर शव तक क्षत विक्षत हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में मृत गृह स्वामी की पत्नी भी गंभीर रूप से झुलस गईं हैं जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज, कटिहार रेफर कर दिया गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची टाउन थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया और आग को फैलने से रोका।

घटना के बार में बताया जाता है सलाम कॉलोनी के नूर बाबू के घर आज तड़के 3 बजे अचानक आग लग गई। आग लगने की भनक लगते ही नूर बाबू की पत्नी की नींद खुल गई तथा वे आग पर काबू पाने के लिए पानी डालने लगी। इसी दौरान आग ने भीषण रूप ले लिया, महिला ने अपने बच्चों को घर से बाहर निकालने का प्रयास किया।

लेकिन इसी दौरान आग की लपटों से पड़ोस के घर में रखे गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया, इस वजह से गृहस्वामी का कच्चा मकान ढह गया और घर के मुखिया नूर बाबू और उनके चार छोटे बच्चे आग की चपेट में आने से जिंदा ही जल गए, सदर थाना पुलिस ने हादसे के बाद कार्रवाई करते हुए सदर अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

मौके पर पहुंचे एसडीओ शाहनवाज अख्तर नियाजी ने पांच लोगों के मौत की पुष्टि की और कहा कि जल्द सभी को मुआवजा दिलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस घटना में नूर आलम और उसकी बेटी 10 वर्षीय तोहफा प्रवीण, आठ वर्षीय शबनम प्रवीण, छह वर्षीय बेटा रहमत रजा और तीन वर्षीय बेटा मो. शाहिद की मौत हो गई, जबकि नूर मोहम्मद की पत्नी शाहबानो की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO