लाइव न्यूज़ :

बिहारः किशनगंज में हैवानियत, चचेरे और मौसेरे भाई ने किया बहन से दुष्कर्म, तीन अरेस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: October 20, 2020 15:04 IST

वारदात को एक युवक ने अपने ही मौसेरे और चचेरे भाई के साथ मिलकर अंजाम दिया. अगवा कर तीन युवकों ने युवती को बोलेरो में बैठाया और सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.

Open in App
ठळक मुद्देएसपी कुमार आशीष ने बताया कि यह घटना टाउन पुलिस थाने इलाके की है.घटना के बारे में युवती ने पुलिस को बताया कि वह घास काटने के लिए खेत गई थी.पीड़िता के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर लिया है.

पटनाः बिहार में जारी चुनावी हलचल के बीच पुलिस की सख्ती के दावों के बावजूद भी अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. किशनगंज जिले के सदर थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती से चाकू की नोक पर सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है.

वारदात को एक युवक ने अपने ही मौसेरे और चचेरे भाई के साथ मिलकर अंजाम दिया. अगवा कर तीन युवकों ने युवती को बोलेरो में बैठाया और सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. पुलिस ने तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है. एसपी कुमार आशीष ने बताया कि यह घटना टाउन पुलिस थाने इलाके की है.

प्राप्त जानकारी के अुसार पीडिता के जानकार तीनों आरोपियों ने उसे घास काटने के दौरान जबरन अपनी गाड़ी में खींच लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर चाकू की नोक पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. घटना के बारे में युवती ने पुलिस को बताया कि वह घास काटने के लिए खेत गई थी.

गाड़ी में बिठाया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया

इस दौरान ही गांव के अनिकुल, मौसेरे भाई डालू अली और चचेरे भाई शोएब के साथ युवती को चाकू दिखाकर बोलेरो गाड़ी में बिठाया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. पीड़िता के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर लिया है.

तीनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. बताया है कि हैवानियत की वारदात का पता चलने पर एसपी कुमार आशीष ने एसडीपीओ अनवर जावेद के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. मुख्य आरोपी मो. अनिकुल और अन्य दो किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के निवासी हैं. उधर, महिला थाना में पीड़िता के बयान दर्ज किये गये. 

पीडिता ने बयान में कहा कि अनिकुल घर पर आता था. सुबह 11 बजे घास काटने के लिए घर से पास के गांव में गई थी. तभी रास्ते में अनिकुल बोलेरो से मौसेरा और चचेरा भाई के साथ जा रहा था. इसी बीच तीनों की नजर उस पर पड़ी और तीनों ने चाकू दिखाकर सुनसान जगह ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया. उसके बाद वह बेहोश हो गई थी.

आंखे खुली तो खुद को सदर अस्पताल में पाया. बताया गया कि पीड़िता को बेहोशी की हालात में पड़ा देख स्थानीय लोगों ने घर वालों को सूचना दी. इसके बाद पहुंचे परिजनों ने युवती को अस्पताल में भर्ती करवाया. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई.

 पीड़िता की स्थिति गंभीर बनी हुई है. उसका इलाज जारी है. पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया है कि मो. अनिकुल उसके घर आना जाना था. परिवारिक रिश्ता था. घटना के दिन वह बोलेरो से जा रहा था. उसने बेटी को अपने पास बुलाया और चाकू दिखाकर तीनों ने अगवा कर इस घटना को अंजाम दिया. 

पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने बताया कि पीड़िता का किशनगंज सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है और चिकित्सा परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है. उन्होंने बताया कि महिला पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी और पीडिता के बयान के आधार पर तीनों को गिरफ्तार किया गया है. दोषियों को सजा दिलाने को लेकर त्वरित सुनवाई की कराई जाएगी.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीक्राइमरेपबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर