लाइव न्यूज़ :

बिहार: मुजफ्फरपुर में नाबालिग लड़की का अपहरण करके मांग में भरा सिंदूर, फिर चार लड़कों ने किया गैंग रेप

By एस पी सिन्हा | Updated: May 11, 2022 17:53 IST

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले एक नाबालिग लड़की का चार लड़कों ने उसके घर से अपहरण किया और फिर चारों ने उसे एक कमरे में बंद करके पहले उसकी मांग में सिंदूर भरा और फिर गैंगरेप किया।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के मुजफ्फरपुर जिले एक नाबालिग लड़की के साथ चार लड़कों ने गैंग रेप किया आरोपी लड़कों ने नाबालिग लड़की को उसके घर से अगवा किया और दूसरे मोहल्ले में ले गये वहां पर चारों आरोपियों ने लकड़ी की मांग में सिंदूर भरा और फिर उसके साथ गैंगरेप किया

पटना:बिहार में दम तोड़ती कानून-व्यवस्था के बीच मुजफ्फरपुर जिले एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आई है।

इस शर्मनाक घटना में नाबालिग लड़की की मांग में पहले सिंदूर भरा गया और उसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। नबालिग दसवीं की छात्रा बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार पूरी घटना कांटी नगर परिषद के एक मोहल्ले की है, जहां पीड़िता घर में अकेली थी और उसके माता-पिता शादी समारोह में गए थे, जिसका फायदा उठाते हुए चार लड़के घर में घुस गए और युवती का अपहरण कर लिया और उसे नशे की दवा खिलाकर अपने साथ ले गए।

लड़कों ने उसे दूसरे मुहल्ले के एक घर में ले जाकर बांध दिया और जबर्दस्ती उसकी मांग में सिंदूर भर दी। हद तो तब हो गई, जब चारों लड़के हैवानियत पर उतर आए और चारों ने मिलकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

उधर पीड़िता के घर वाले जब लौटे तो उन्होंने बेटी को घर से गायब देखा और खोजबीन शुरू की। रात में लडकी का कुछ पता नहीं चला। दूसरे दिन अह-ले-सुबह उसे एक घर से मुक्त कराया गया। पीड़िता की हालत बहुत खराब थी।

घटना के बाद परिजनों की शिकायत पर कांटी थाना में प्राथमिकी दर्ज हुआ है। घटना को लेकर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी की गई है। नगर परिषद के एक मोहल्ले के दीपक कुमार, संजीत कुमार समेत दो अन्य लड़कों को नामजद किया गया है। 

इसके अलावा पीड़िता से मारपीट के आरोप में दीपक के माता-पिता और बहन को भी नामजद किया गया है। फिलहाल पीड़िता को मेडिकल टेस्ट के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है। 

टॅग्स :रेपगैंगरेपबिहारBihar Policeक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली