लाइव न्यूज़ :

Bihar Ki Taja Khabar: युवती को अगवा कर स्कूल में दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस के कार्यशैली पर लगा प्रश्न

By एस पी सिन्हा | Updated: May 7, 2020 15:49 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहनपुर थाना क्षेत्र के मसौंदा गांव निवासी विजय यादव के पुत्र ने अपने एक साथी के साथ मिलकर एक युवती को उस समय अगवा कर लिया. जब वह घर से पानी लेने जा रही थी. 

Open in App
ठळक मुद्देयुवती की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.छेड़खानी मामले के दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

पटना:बिहार के गया जिले के मोहनपुर के मसौंदा गांव में एक युवती को अगवा कर स्कूल में बंद कर दो दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. वहीं जब पुलिस में इस बावत पीड़िता की ओर से मामला दर्ज कराया गया तो पुलिस ने दुष्कर्म की जगह छेड़खानी का मामला दर्ज किया. मामले की जानकारी के बाद जब युवती के पिता ने आरोपी के घर पहुंचकर विरोध जताया तो आरोपी के द्वारा उसके साथ भी मारपीट की गई. हालांकि मामले के तूल पकडने के बाद एसएसपी की पहल पर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के मसौंदा गांव में एक युवती को दो दिनों तक स्कूल के भवन में बंद कर दो दिनों तक गांव के ही दो युवकों ने बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इधर इस पूरे मामले में मोहनपुर थाना की भूमिका भी संदेह के घेरे में है. पीड़िता का आरोप है कि मोहनपुर थानाध्यक्ष द्वारा स्थानीय पूर्व मुखिया के साथ मिलकर पहले तो मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की गई.

जब इसमें कामयाबी नहीं मिली तो उसने दुष्कर्म के मामले को छेड़खानी में बदल दिया और आवेदन पर पीड़िता का भी हस्ताक्षर करा लिया. बताया जाता है कि गांव के ही एक शख्स ने अपने दोस्त के साथ पहले युवती को अगवा किया फिर दो दिनों तक स्कूल में बंद कर दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहनपुर थाना क्षेत्र के मसौंदा गांव निवासी विजय यादव के पुत्र ने अपने एक साथी के साथ मिलकर एक युवती को उस समय अगवा कर लिया. जब वह घर से पानी लेने जा रही थी. 

इसके बाद दो दिनों तक गांव के ही एक स्कूल भवन में युवती को रखकर उसके साथ दोनों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. वहीं इस मामले में गया के एसएसपी राजीव मिश्रा ने कहा कि छेड़खानी मामले के दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. युवती की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

टॅग्स :गैंगरेपबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह