लाइव न्यूज़ :

बिहार: माफियाओं ने खनन विभाग की गाड़ी को रौंदा, तीन पुलिसकर्मी समेत एक ड्राइवर की मौत, जांच में जुटी पुलिस

By एस पी सिन्हा | Updated: May 22, 2020 15:35 IST

यह घटना पंचानपुर गया मुख्य मार्ग में धर्मशाला के समीप हुई है, जहां गिट्टी लदे ट्रक ने खनन विभाग की गाडी को रौंद दिया

Open in App
ठळक मुद्दे घटना तब हुई, जब माइनिंग विभाग की टीम एस्कॉर्ट के लिए सड़क पर थी और ट्रक सड़क से गुजर रहा था. मृतकों में एस्कॉर्ट गाडी का ड्राइवर 2 होमगार्ड जवान और एक सैप का जवान भी शामिल हैं. 

पटना:बिहार गया जिले में अहले सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें वाहन सवार चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं. मरने वालों में 2 सैफ जवान,1 होमगार्ड का जवान और एक माइनिंग कर्मी है. घटना जिले के पंचानपुर थाना क्षेत्र में हुई. दो गाड़ियों की आमने-सामने की टक्कर में माइनिंग अधिकारी बाल बाल बचे हैं. 

घटना पंचानपुर गया मुख्य मार्ग में धर्मशाला के समीप हुई है, जहां गिट्टी लदे ट्रक ने खनन विभाग की गाडी को रौंद दिया. गाड़ी पर सैप जवान, होमगार्ड व चालक के साथ पंचानपुर गया मुख्य मार्ग पर अवैध गिट्टी, मोरम लदे वाहन की जांच कर रहे थे.

घटना के बारे में कहा जा रहा है कि माइनिंग विभाग की एस्कॉर्ट गाडी में ट्रक ने सीधी टक्कर मार दी, जिससे इस हादसे में पुलिसवालों की मौत हो गई. गया के एसएसपी राजीव मिश्रा के मुताबिक जांच में यह भी जानना है कि हादसा कैसे हुआ? खनन विभाग के इंस्पेक्टर कुछ बता नहीं पा रहे हैं. सूचना है कि अवैध खनन की शिकायत पर विभाग के तीन गश्ती वाहन आधी रात तहकीकात में निकले थे. 

गश्ती टीम मोरंग लदे हाईवा को रुकवाने की कोशिश कर रही थी. मनबढ चालक ने हाईवा को गश्ती टीम के वाहन पर चढा दिया. वाहन में बुरी तरह फंस कर दम तोड़ चुके जवानों को पुलिस ने जैसे-तैसे बाहर निकाला. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एस्कॉर्ट गाडी और ट्रक के बीच टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि घटनास्थल पर ही चार लोगों की मौत हो गई. मृतकों में एस्कॉर्ट गाडी का ड्राइवर 2 होमगार्ड जवान और एक सैप का जवान भी शामिल हैं. 

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची जिसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए एएनएमसीएच अस्पताल भेजा गया. आज अहले सुबह हुई इस सड़क दुर्घटना की खबर लोगों को स्थानीय लोगों से पता चली. घटना तब हुई, जब माइनिंग विभाग की टीम एस्कॉर्ट के लिए सड़क पर थी और ट्रक सड़क से गुजर रहा था. लोगों के मुताबिक इस हादसे में कुछ लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा