लाइव न्यूज़ :

बिहार में खाकी दागदार, दारोगा ने महिला से कहा-कमरा में अकेले आओ, जानें फिर क्या हुआ...

By एस पी सिन्हा | Updated: September 4, 2021 18:53 IST

बिहार के समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना में पदस्थापित एक आशिक मिजाज एएसआई (दारोगा) जयकृष्ण पांडेय ने यह कारनामा किया है.

Open in App
ठळक मुद्देऑडियो क्लिप शुक्रवार से ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.पूरा मामला सामने आने के बाद आरोपित बचाव की मुद्रा में आ गया है. ऑडियो 21 अगस्‍त का है, जब मुख्यमंत्री बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा करने समस्तीपुर के विद्यापतिनगर पहुंचे थे.

पटनाः बिहार में खाकी वर्दी एक बार फिर दागदार हुई है. समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना में पदस्थापित एक आशिक मिजाज एएसआई(दारोगा) जयकृष्ण पांडेय की करतूत की वजह से विभाग को शर्मसार होना पड़ रहा है.

 

 

उसका एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक महिला से अश्लील बातें कर रहा है. इस ऑडियो एएसआई इश्क फरमाते सुनाई दे रहा है. वायरल ऑडियो क्लिप में जयकृष्ण पांडेय द्वारा महिला पर नाजायज संबंध बनाने का दबाव डालने की बात हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार यह ऑडियो क्लिप शुक्रवार से ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

जिसमें वह महिला को खेला-बेला करने के लिए अपने कमरे पर बुला रहा है. हालांकि पूरा मामला सामने आने के बाद आरोपित बचाव की मुद्रा में आ गया है. उसका कहना है कि वह अपने किसी रिश्तेदार से बात कर रहा था. वैसे इस वायरल ऑडियो की सत्यता की पुष्टि किसी अधिकारी ने नही की है. यह ऑडियो 21 अगस्‍त का है, जब मुख्यमंत्री बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा करने समस्तीपुर के विद्यापतिनगर पहुंचे थे. वायरल ऑडियो में एएसआई महिला से कहता है कि वह भी मुख्यमंत्री के आने पर ड्यूटी में उसी के घर के पास लगा है.

इसके बाद वह महिला को अपने आवास पर आने को कहता है, जहां व उससे और उसके किसी एक अन्य दोस्त से संबंध बनाने को कहता सुनाई दे रहा है. बताया जा रहा है कि एएसआई द्वारा केस में महिला अभियुक्त को लाभ पहुंचाने का प्रलोभन देकर उसके साथ गंदी-गंदी बातें करने और अपने रूम पर बुलाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए हैं. यह महिला किसी एक केस में अभियुक्त है. जिसकी जांच भी जयकृष्ण कर रहे हैं. उल्लेखनीय है कि बिहार पुलिस के मैनुयल के अनुसार किसी भी दर्ज प्राथमिकी पर मोबाइल नंबर देना जरूरी किया गया है.

जांच में सहयोग और आसान हो इसके लिए. लेकिन एक मामले में महिला को अपना मोबाइल नंबर देना काफी भारी पड़ गया, क्योंकि एएसआई पीडित महिला से केस के सिलसिले में बात करने की बजाए उसकी मजबूरी का फायदा उठाने की कोशिश करने में लग गया है. हालांकि यह खबर सामने आने के बाद पुलिस के वरीय पदाधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं.

टॅग्स :पटनाक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा