लाइव न्यूज़ :

बिहार के कैमूर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, खेत में दोस्तों को भी बुलाया और फिर...

By एस पी सिन्हा | Updated: September 30, 2021 15:10 IST

बिहार: युवती ने इस मामले में छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसके बाद चार अभियुक्‍तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच जारी है.

Open in App

पटना: बिहार के कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र में युवती से हैवानियत का मामला सामने आया है. आरोप है कि शादी का झांसा देकर प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका के साथ शारीरिक संबंध बनाया और इसका वीडियो तक रिकॉर्ड कर लिया. इसके बाद उन निजी पलों का वीडियो दिखा गांव के दो युवकों ने युवती के साथ दुष्‍कर्म किया. विरोध करने पर पीड़ित लडकी से मारपीट भी की गई.

इस मामले में युवती ने छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसके बाद चार अभियुक्‍तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. युवती की मेडिकल जांच कराई गई. कोर्ट में उसका बयान भी कलमबद्ध कराया गया. 

बताया जाता है कि एक युवती सन्‍नी कुमार बिंद नामक लड़के से प्‍यार करती है. सन्‍नी के साथ तीन साल से उसका प्रेम संबंध चल रहा है. युवती ने जू शादी के लिए दबाव बनाया तो सन्‍नी अपनी बातों से मुकर गया. इसके बाद युवती ने कुदरा थाने में सन्‍नी के खिलाफ कार्रवाई के लिए आवेदन दिया. 

पुलिस के पास शिकायत के बाद भड़का सन्नी

इसकी जानकारी जब सन्‍नी को हुई तो उसने 26 सितंबर की सुबह 11 बजे युवती को गांव के बाहर बधार (खेत) में बुलाया. उसने लड़की से कहा कि वह शादी के लिए तैयार है.

वहीं, जाल में फंसाने के बाद सन्‍नी ने युवती के साथ सुनसान जगह पर एक बार फिर शारीरिक संबंध बनाया. मगर इस बार सत्‍येंद्र बिंद और श्रीकांत बिंद नाम के दो लड़के छिपकर वीडियो बना रहे थे.

युवती जब घर जाने लगी तो इन दोनों लड़कों ने उसे रोक लिया. वीडियो दिखा ब्‍लैकमेल कर दुष्‍कर्म किया. युवती सन्‍नी की चालबाजी समझ गई. उसने पूरी घटना की शिकायत करने की बात कही तो मौके पर मौजूद बलिस्‍टर बिंद, मंटू बिंद, बबलू व एक अन्‍य उसके साथ मारपीट करने लगे. 

युवती ने मगर हिम्‍मत नहीं हारी. बदमाशों की चंगुल से छूटने के बाद उसने थाने जाकर प्राथमिकी दर्ज कराई. फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.

टॅग्स :रेपक्राइम न्यूज हिंदीबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा