लाइव न्यूज़ :

एसपी के सामने बदमाश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- 'तीन लाख रुपये लूटकर शर्मिंदा हूं, 20 से 22 लाख से कम हम लूटते ही नही हैं'

By एस पी सिन्हा | Updated: June 2, 2020 14:55 IST

बिहार के कैमूर में पुलिसकर्मी और मीडिया वाले उस समय दंग रह गये जब एक आरोपी ने कहा कि वह तीन-चार लाख की लूट से शर्मिदा है। आरोपी ने कहा कि वह कभी 20 से 22 लाख रुपये से कम की लूट कभी करता ही नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में कैमूर पुलिस के सामने हुआ एक अजीबोगरीब वाकया, बदमाश की बात सुन सब रह गये दंग16 मई को मोहनियां के मामदेव में सीएसपी संचालक से 3.30 लाख रुपये लूट के मामले में पकड़ा गया था आरोपी 

पटना: बिहार के कैमूर जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. एक लूट के आरोपी की बात सुनकर एसपी दिलनवाज अहमद के साथ मौजूद लोग दंग रह गए. दरअसल, कैमूर पुलिस ने 16 मई को सीएसपी संचालक से हुए 3 लाख 30 हजार के लूट के मामले का खुलासा करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. 

इसी मामले को लेकर कैमूर एसपी प्रेसवार्ता कर रहे थे कि तभी एक आरोपी जसीमुद्दीन ने कहा कि उसने पहली बार 20 लाख से कम की लूट की है 3 लाख लूटकर वह शर्मिंदा हैं. आरोपी ने कहा कि इतने कम रुपये का पता होता तो इस लूट को अंजाम ही नहीं देते. इतने रुपये तो तुरंत से ही खत्म हो जाते हैं.

आरोपी ने कहा कि मोहनियां से उसे यह कहकर बुलाया गया था कि बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देना है. 20 से 22 लाख की लूट करनी है. जिसके बाद सभी तैयार हुए थे, पर क्या पता था कि यहां 3 लाख ही रुपये होगें. लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद जब पैसे का मिलान किया तो बड़ी ग्लानि हुई कि केवल 3 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया है. पहली बार हमने धोखे में रहकर इतनी छोटी लूट की वारदात को अंजाम दिया है. 

इतना ही नहीं उसने कहा कि 3 से 4 लाख तो कोर्ट और बेल में ही खर्च हो जाते हैं. उसकी ये बातें सुनकर प्रेस कांफ्रेंस में बैठे पुलिस और मीडिया के लोग दंग रह गए कि ऐसे भी लुटेरे होते हैं जो अपनी हैसियत से लूट की घटना को अंजाम देते हैं. कैमूर एसपी दिल नवाज अहमद ने घटना के बारे में बताया कि 16 मई को मोहनियां के मामदेव में अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक से 3.30 लाख रुपये लूट लिए थे. 

घटना की जांच की गई तो पता चला कि सीएसपी जिस घर में चल रहा था, उस घर के मकान मालिक के बेटे ने लूट की घटना में लाइनर का काम किया था. लूट के घटना को अंजाम देने वाले सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और लूट के 2.50 लाख रुपये जब्त कर लिए गए हैं. उन्होंने बताया कि सातों आरोपियों में से 6 आरोपियों का आपराधिक इतिहास हैं, जिसको लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है.

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली