लाइव न्यूज़ :

बिहार में शराबबंदी कानून का उल्लंघनः जज ने आरोपी पर लगाई शर्त, कहा-पांच गरीब बच्चों को पढ़ाओगे

By एस पी सिन्हा | Updated: August 24, 2021 18:23 IST

बिहार में मधुबनी जिले के झंझारपुर कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया. बताया जा रहा है कि पूरा मामला शराब के धंधे से जुड़ा हुआ था.

Open in App
ठळक मुद्देथाना के चौकीदार के आवेदन पर 16 नवंबर 2020 को एक केस दर्ज किया गया था.जमानत मामले से जुडे़ बंदी नीतीश कुमार यादव को भी आरोपित बनाया गया था. मामले में आरोपित नीतीश कुमार यादव बीते 16 नवंबर से जेल में बंद है.

पटनाः बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी कानून के बावजूद रोजाना कई मामले दर्ज किये जा रहे हैं और बडे़ पैमाने पर लोग भी भेजे जा रहे हैं. इस बीच अदालत के एक ऐसा फैसला दिया है, जिसकी सर्वत्र चर्चा हो रही है.

मधुबनी जिले के झंझारपुर कोर्ट ने आज परंपरा से हटकर फैसला सुनाया. इसमें पांच गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने की शर्त पर एडीजे अविनाश कुमार (प्रथम) की कोर्ट ने एक बंदी को तीन शर्तों पर सशर्त जमानत दी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार शराबबंदी के मामले में जेल में बंद एक आरोपित को कोर्ट ने जमानत तो दे दिया, लेकिन इसके लिए अनोखा शर्त उसके सामने रखा.

एडीजे अविनाश कुमार (प्रथम) की अदालत ने नीतीश कुमार नाम के एक शराब तस्कर को जिन शर्तों पर जमानत दी है उसमें पहली शर्त है कि बंदी अब से शराब बंदी कानून का पूरी तरह पालन करेगा. वहीं दूसरी शर्त है कि पांच गरीब परिवार के बच्चों को तीन माह तक आरोपित नि:शुल्क शिक्षा दिलाएगा. तीन महीने बाद उनके परिवार से लिखित प्रमाण-पत्र लेकर कोर्ट में जमा करना है.

प्रमाणपत्र में अंकित होगा कि उनके बच्चे को आरोपित ने तीन महीने तक नि:शुल्क शिक्षा दिलाया है. जिसके बाद बंदी ने इसपर हामी भरी और जज ने उसके जमानत याचिका को मंजूरी दे दी. जज के इस फैसले की लोग प्रशंसा कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि पूरा मामला शराब के धंधे से जुड़ा हुआ था. इसमें मधेपुर थाना में थाना के चौकीदार के आवेदन पर 16 नवंबर 2020 को एक केस दर्ज किया गया था.

जिसमें जमानत मामले से जुडे़ बंदी नीतीश कुमार यादव को भी आरोपित बनाया गया था. इसमें कुछ अन्य लोगों पर भी केस दर्ज किया गया है. प्राथमिकी में आरोप लगाया गया था कि वे लोग अपने अन्य साथियों के साथ गाडी व बाइक से शराब ले जा रहे थे.

ग्रामीणों की सूचना पर इन लोगों को पचही काली मंदिर से कुछ दूर बाद चौकीदार ने अपने साथ के साथ रोका था, किन्तु शराब धंधेबाजों ने पिस्तौल निकाल कर हवाई फायरिंग करते हुए जान मारने की धमकी देते हुए वहां से भागने में सफल हो गए थे.

वादी का आरोप है कि एक बाइक को नीतीश कुमार यादव चला रहा था. इस मामले में आरोपित नीतीश कुमार यादव बीते 16 नवंबर से जेल में बंद है. एडीजे कोर्ट में बचाव पक्ष के अधिवक्ता के द्वारा नीतीश की जमानत अर्जी दाखिल की गई थी.

टॅग्स :पटनाक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद