लाइव न्यूज़ :

बिहार-झारखंड में नक्सलियों के कई ठिकानों पर NIA का ऑपरेशन, पिस्टल, राइफल, कारतूस के साथ संदिग्ध दस्तावेज बरामद

By एस पी सिन्हा | Updated: February 12, 2022 19:47 IST

छापेमारी के दौरान एनआईए ने तीन देसी पिस्टल, एक राइफल, 59 कारतूस, भारी संख्या में डिजिटल उपकरण, नक्सल साहित्य, संदिग्ध दस्तावेज और 4 किलो नारकोटिक्स जब्त किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसंदिग्ध दस्तावेज और 4 किलो नारकोटिक्स जब्त इसके अलावा तीन देसी पिस्टल, एक राइफल, 59 कारतूस बरामद

पटना: बिहार और झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज करते हुए एनआईए की टीम ने आज कई जगहों पर छापेमारी की। राज्य के कई जिलों में ताबड़तोड़ की गई कार्रवाई में एनआईए के निशाने पर नक्सलियों से सांठ-गांठ रखने वाले लोग हैं। वहीं कुछ नक्सलियों के ठिकाने पर भी छापेमारी की गई है। बिहार में औरंगाबाद, नवादा, जहानाबाद व गया में छापेमारी की जानकारी सामने आई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एनआईए की टीम ने बिहार एसटीएफ और सीआरपीएफ का भी सहयोग लिया। सभी ठिकाने टेरर फंडिंग मामले के आरोपितों और संदिग्धों के हैं। इस छापेमारी के दौरान एनआईए ने तीन देसी पिस्टल, एक राइफल, 59 कारतूस, भारी संख्या में डिजिटल उपकरण, नक्सल साहित्य, संदिग्ध दस्तावेज और 4 किलो नारकोटिक्स जब्त किया है।

मामले में आगे की जांच जारी है। बिहार के जहानाबाद में 8, पटना ग्रामीण में दो, अरवल में एक, नालंदा में एक, गया में आठ, नवादा में एक तथा औरंगाबाद में 2 ठिकाने शामिल हैं। इसी प्रकार झारखंड में केवल कोडरमा में एक आरोपित के यहां छापेमारी हुई है। सूत्रों के अनुसार एनआईए की टीम ने जहानाबाद जिले में हुलासगंज थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर में कुख्यात नक्सली प्रदुमन शर्मा और उनके सहयोगी विकास शर्मा के ठिकानों पर छापेमारी हुई।

वहीं नवादा में सहदेव यादव के घर की तलाशी ली गई। जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के संपत बीघा गांव में छापेमारी हुई, जबकि औरंगाबाद जिले के कासमां में भाकपा माओवादी के बड़े नक्सली प्रमोद मिश्रा और बंदेया के अनिल यादव के घर छापेमारी हुई है। इस तरह से एनआईए ने कुख्‍यात नक्‍सली प्रद्युम्‍न शर्मा, सहदेव यादव, अनिल यादव, प्रमोद मिश्रा और उनके नजदीकी लोगों के ठिकानों पर अलग-अलग जिलों में एक साथ छापेमारी की है।

इस छापेमारी को काफी गोपनीय रखा गया था। एनआईए सूत्रों के अनुसार टेरर फंडिंग के माध्यम से माओवादी फंड जुटाते हैं। इस फंड से नए कैडर की बहाली करते हैं, हथियार और कारतूस खरीदते हैं। इसके बाद जेलों में बंद अपने साथियों के लिए आर्थिक मदद पहुंचाते हैं तथा क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों का संचालन करते हैं।

टॅग्स :एनआईएनक्सलबिहारझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा