लाइव न्यूज़ :

Bihar-Jharkhand accident: रांची बांध के पास 4 शव बरामद, बांका में तालाब में डूबने से चार नाबालिग लड़कियों की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 11, 2024 13:19 IST

Bihar-Jharkhand accident: मृतकों की पहचान सोहेब, शाहिद नूरुल्ला, मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद मकसूद के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव बरामद किए।शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।मौत आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हुई होगी।

Bihar-Jharkhand accident:झारखंड की राजधानी रांची के बाहरी इलाके में एक बांध के निकट लगभग 25 से 30 वर्ष की आयु के चार लोगों के शव बरामद हुए हैं। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। शव मंगलवार रात करीब 11 बजे रांची सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रुक्का बांध के पास बरामद हुए। पुलिस को आशंका है कि बांध पर मछली पकड़ने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से चारों की मौत हुई होगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतकों के परिजन ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव बरामद किए।

सदर पुलिस थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया, ‘‘मौत के असल कारण का पता लगाने के लिए शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। लेकिन, प्रथम दृष्टया, ऐसा प्रतीत होता है कि उनकी मौत आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हुई होगी।’’

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सोहेब, शाहिद नूरुल्ला, मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद मकसूद के रूप में हुई है। मृतकों के परिजनों के मुताबिक, चारों मंगलवार पूर्वाह्न करीब 10 बजे अपने घरों से निकल गए थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि जब चारों लोग अपने घर नहीं लौटे तो परिजनों ने रात करीब नौ बजे उनकी तलाश शुरू की।

बिहार : बांका में तालाब में डूबने से चार नाबालिग लड़कियों की मौत

बिहार के बांका जिले के आनंदपुर इलाके में मंगलवार को एक तालाब में नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से चार नाबालिग लड़कियों की डूबने से मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शवों को तालाब से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

हालांकि, अधिकारियों ने मृतकों की पहचान उजागर नहीं की। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीRanchiबिहारझारखंडPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा