लाइव न्यूज़ :

बिहार: JDU पूर्व विधायक ने शराब के नशे में होने की बात कबूली, जश्न में की थी गोलीबारी

By भाषा | Updated: January 5, 2019 09:43 IST

पुलिस ने बताया कि उन्हें एक या दो दिन में कुशीनगर ले जाया जाएगा, जहां उन्होंने कपड़े फेंके थे और कुछ खाली कारतूस की खोज की जाएगी, जिन्हें वह फार्महाउस से भागते वक्त अपने साथ लेकर गए थे।

Open in App

बिहार के पूर्व विधायक राजू सिंह से शुक्रवार को करीब 10 घंटे तक पूछताछ की गई और जश्न में की गई गोलीबारी के दौरान शराब के नशे में होने की बात उन्होंने कबूल की। गोलीबारी की उस घटना में एक महिला की मौत हो गई थी।

सूत्रों ने बताया कि राजू सिंह शुरूआत में जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे और दावा किया था कि दक्षिण दिल्ली के एक फार्महाउस में नववर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित पार्टी में उन्होंने कोई गोली नहीं चलाई थी। जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व विधायक ने कहा कि वह डर के मारे घटनास्थल से भाग गए थे, लेकिन बाद में उन्होंने कबूल किया कि उन्होंने एक राइफल और एक पिस्तौल से गोली चलाई थी।

सिंह ने पुलिस से कहा कि वह नशे में थे और मध्यरात्रि के करीब जब उल्टी गिनती शुरू हुई तो उन्होंने पहले पिस्तौल से गोली चलाई और फिर एक राइफल और एकबार फिर पिस्तौल से गोली दागी। गोली 42 वर्षीय आर्किटेक्ट अर्चना गुप्ता के सिर में लगी जिसमें उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने कहा कि आरोपी के चालक हरि सिंह का रक्त से सना कपड़ा बरामद किया जाना बाकी है। पूर्व विधायक ने पुलिस से कहा कि कपड़े उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में कहीं फेंक दिए गए। वहीं से उन्हें उनके चालक के साथ हिरासत में लिया गया था और बाद में गिरफ्तार किया गया था। 

पुलिस ने बताया कि उन्हें एक या दो दिन में कुशीनगर ले जाया जाएगा, जहां उन्होंने कपड़े फेंके थे और कुछ खाली कारतूस की खोज की जाएगी, जिन्हें वह फार्महाउस से भागते वक्त अपने साथ लेकर गए थे।

सूत्रों ने बताया कि राजू सिंह की बिहार में अपने गांव भागने की योजना थी, लेकिन ऐसा करने से पहले ही उन्हें पकड़ लिया गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा