लाइव न्यूज़ :

बिहार: जमुई में बेखौफ लूटेरों ने पीट-पीटकर एक 68 साल के बुजुर्ग को मार डाला, पुलिस जांच में जुटी

By एस पी सिन्हा | Updated: October 14, 2021 18:03 IST

जमुई की इस घटना के पीछे मृतक के भाई पर भी शक किया जा रहा है. पुलिस के अनुसार इस लूटपाट और हत्या के पीछे जमीनी विवाद हो सकता है. 

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में जमुई जिले के झाझा थाना इलाके के धमना गांव की घटना।लूटेरों ने घर में घुसकर 68 साल के बुजुर्ग देवेंद्र रावत की पीट-पीटकर हत्या कर दी।चार से पांच की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

पटना: बिहार में जमुई जिले के झाझा थाना इलाके के धमना गांव से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें लूटपाट का विरोध किये जाने पर बेखौफ अपराधियों ने एक 68 साल के बुजुर्ग देवेंद्र रावत की पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना बुधवार की देर रात की है. 

पुलिस का कहना है कि चार से पांच की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. मृतक देवेंद्र रावत एक रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मी थे जो अपने गांव में ही रहते थे.

बताया जाता है कि अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर लूटपाट शुरु कर दी. बुजुर्ग देवेंद्र रावत ने जब इसका विरोध किया तो अपराधियों ने डंडे से उनकी पिटाई शुरू कर दी. इसी दौरान उनकी मौत हो गई. घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि अपराधियों ने मृतक और उसकी पत्नी को रस्सी में बांध दिया था और घर के जेवरात और पैसे आदि लूटने लगे थे. 

बाद में किसी तरह मृतक की पत्नी घर से बाहर निकली. उन्होंने घटना के बारे में जब गांव वालों को बताया तब तक लुटेरे भाग चुके थे. 

घटना के पीछे जमीनी विवाद की भी आशंका

इस घटना के पीछे मृतक के भाई पर भी शक किया जा रहा है. पुलिस के अनुसार इस लूटपाट और हत्या के पीछे जमीनी विवाद हो सकता है. 

दोनों भाई के बीच संबंध अच्छे नहीं थे. वहीं ग्रामीणों का कहना है कि मृतक देवेंद्र के भाई ने ही कुछ अपराधियों के सहारे इस घटना को अंजाम दिलाया होगा.

ग्रामीणों के अनुसार रिटायर होने के बाद अपने गांव में रह रहे देवेंद्र लोगों को सूद पर पैसे भी दिया करते थे, जिससे आशंका लगाई जा रही है कि सूद पर पैसे को लेकर भी किसी से विवाद हुआ होगा.

पुलिस हर नजरिये से मामले की जांच कर रही है. झाझा थानाध्यक्ष राजेश शरण ने बताया कि मृतक के बारे में जानकारी मिली है कि वो सूद पर भी पैसे लगाते थे साथ ही उनके भाई के साथ एक पुराना जमीनी विवाद था. फिलहाल परिजन उसी जमीनी विवाद को लेकर साजिश के तहत हत्या की बात की आशंका जता रहे हैं. परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन पर केस दर्ज करते हुए कार्रवाई की जाएगी.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!